{"_id":"6a46ccc9f2225adb7f0ca578","slug":"tempo-crashes-into-flyover-pillar-three-killed-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accidental Death: फ्लाईओवर के पिलर से टकराया टैंपो, तीन की लोगों की मौत; अलीपुर के सिंघु बार्डर के पास हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accidental Death: फ्लाईओवर के पिलर से टकराया टैंपो, तीन की लोगों की मौत; अलीपुर के सिंघु बार्डर के पास हादसा
Fri, 03 Jul 2026 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:11 AM IST
सार
हादसे में टैंपो सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, वाहन का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीपुर के सिंघु बॉर्डर के पास बृहस्पतिवार तड़के भैंस लेकर जा रहा टैंपो फ्लाईओवर के खंभों से टकरा गया। हादसे में टैंपो सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, वाहन का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि मरने वालों की शिनाख्त 50 साल के किराड़ी निवासी जगदीश सिंह, 27 साल के नत्थूपुरा निवासी यशवंत सिंह और 27 साल के सुमित के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार तड़के अलीपुर थाना पुलिस को हादसे की जानकारी मिली। किसी तरह केबिन काटकर फंसे हुए दो लोगों को निकाला गया।
विज्ञापन
वहीं एक घायल को एंबुलेंस से पहले ही नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल भेजा जा चुका था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार या चालक को झपकी आने की वजह से हादसे की आशंका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन