फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Temples decorated with flowers and lights for Janmashtami in Delhi

Delhi: जन्माष्टमी के लिए फूलों और रोशनी से सजे मंदिर, 108 कलशों से लड्डू गोपाल का किया जाएगा महाभिषेक

Mon, 26 Aug 2024 05:27 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 26 Aug 2024 05:27 AM IST
सार

द्वारका, पंजाबी बाग आदि स्थानों पर धार्मिक महोत्सवों का आयोजन किया गया है, जहां भक्ति और संगीत का संगम होगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की महिमा से अवगत कराना है।

विज्ञापन
Temples decorated with flowers and lights for Janmashtami in Delhi
बिड़ला मंदिर रोशनी से जगमगाता - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के प्रमुख मंदिरों में जन्माष्टमी के लिए खास तैयारी की गई है। विभिन्न मंदिरों में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिरों को फूलों और रोशनी से सजाया गया है। प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था भी की गई है। राजधानी के लक्ष्मी नारायण मंदिर, ईस्ट आफ कैलाश, पंजाबी बाग, रोहिणी, द्वारका स्थित इस्कान मंदिर, बद्री भगत झण्डेवाला मंदिर, छतरपुर मंदिर, प्रीत विहार का गुफा वाला मंदिर, आसफ अली रोड स्थित श्रीराम हनुमान वाटिका आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं के आगमन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। रात के समय 108 कलशों से भगवान श्रीकृष्ण का महाभिषेक किया जाएगा और 108 आरती उतारी जाएगी। इसके अलावा धार्मिक कार्यक्रमों की एक शृंखला का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्री कृष्ण लीला, श्रीमद्भागवत कथा, कीर्तन, और प्रवचन शामिल हैं। झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का चित्रण किया जाएगा और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन

भक्ति और संगीत को होगा संगम
धार्मिक संस्थाओं ने भी जन्माष्टमी के पर्व को भव्य बनाने के लिए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इन आयोजनों में विख्यात गायकों और कलाकारों की प्रस्तुतियां शामिल हैं। द्वारका, पंजाबी बाग आदि स्थानों पर धार्मिक महोत्सवों का आयोजन किया गया है, जहां भक्ति और संगीत का संगम होगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की महिमा से अवगत कराना और उत्सव की खुशियों को साझा करना है।

सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान
मंदिरों की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखा गया है। प्रत्येक बड़े मंदिर में सौ से अधिक सेवादार तैनात किए गए हैं, जो श्रद्धालुओं की निगरानी करेंगे और व्यवस्था में कोई गड़बड़ी न होने देने का प्रयास करेंगे। वहीं पुलिस ने भी मंदिरों की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश से पहले पुलिस की गहन जांच-पड़ताल से गुजरना पड़ेगा। मंदिरों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो सुरक्षा की निगरानी में मदद करेंगे। इसके साथ ही पुलिस बल भी मंदिरों के आसपास गश्त करेगा और किसी भी असामान्य गतिविधि पर नजर रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed