फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Temperatures near 50 degree at many places in Delhi red alert for heatwave for Wednesday

57 साल में सबसे ज्यादा तपा आयानगर और रिज: दिल्ली में कई जगह पारा 50 के पास, कल लू और गर्मी का रेड अलर्ट

Tue, 28 May 2024 10:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 May 2024 10:32 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन तक ऐसी ही गर्मी बनी रहेगी। बुधवार (29 मई) को भी गर्मी व लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान 46 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि दिन में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन
Temperatures near 50 degree at many places in Delhi red alert for heatwave for Wednesday
चार सालों में दूसरी बार मंगलवार को सबसे अधिक दर्ज हुआ तापमान - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर भारत समेत दिल्ली में प्रचंड गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। मंगलवार को तो दिल्ली के मौसम विभाग के तीन केंद्रों पर तापमान 49 डिग्री से अधिक होने के कारण पचास डिग्री की तपिश महसूस हुई। मुंगेशपुर, व नरेला में तापमान 49.9 और नजफगढ़ में तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पूरी दिल्ली के मानक केंद्रो में सबसे अधिक रहा। जबकि दिल्ली के मानक केंद्र सफदरजंग में तापमान पांच डिग्री अधिक 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के 57 साल के इतिहास में पहली बार मंगलवार को आयानगर में और रिज में 51 साल में तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

आयानगर के 1967 से 2023 तक के तापमान के आंकड़े को देखें तो 28 मई 1988 को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री और 11 जून 2019 को तापमान 47 दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को आयानगर में तापमान ने छंलाग लगाई और 47.6 दर्ज किया गया। इस तरह से इस केंद्र का यह सबसे अधिक तापमान है। वहीं रिज में मंगलवार को तापमान 47.5 दर्ज किया गया। जो कि ऑल टाइम रिकॉर्ड बना। रिज के 1973 से 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार 16 मई 2022 को तापमान 47.2 और 7 जून 2014 को तापमान 46.3 डिग्री दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सफदरजंग एक मानक केंद्र है। मंगलवार को यहां तापमान 45.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने पहला कि अधिकतम तापमान बीते चार साल में दूसरा सबसे अधिक तापमान है। 27 मई 2020 को सफदरजंग में तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं ऑल टाइम रिकॉर्ड की बात करें तो 1931 से 2023 तक सफदरजंग में 29 मई 1944 को तापमान 47.2 और 17 जून 1945 को तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ से दो दिन बाद मिलेगी मामूली राहत
मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन तक ऐसी ही गर्मी बनी रहेगी। बुधवार (29 मई) को भी गर्मी व लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान 46 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि दिन में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। दिन में 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की हिसाब से धूल भरी हवाएं चलेंगी। 30 मई को भी लगभग ऐसी स्थिति रहेगी। शाम से मौसम में बदलाव होगा। विभाग के अनुसार 31 मई व एक जून को तापमान में दो से तीन डिग्री की मामूली गिरावट होगी। ऐसा एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा। विभाग ने 31 मई व एक जून को मामूली बारिश व धूल भरी हवाएं चलने की संभावना जताई है। जून के पहले सप्ताह तक भले ही तापमान दो से तीन डिग्री कम हो जाए लेकिन गर्मी 45 डिग्री से अधिक वाली ही महसूस होगी। 

दिल्ली के केंद्रों पर अधिकतम तापमान
मुंगेशपुर 49.9
नरेला    49.9
नजफगढ़ 49.8
जाफरपुर 48.6
पीतमपुरा 48.5
पूसा 48.5
आयानगर 47.6
रिज 47.5
पालम 47.0
सफदरजंग 45.8
लोदी रोड 46.2

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed