फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Temperatures in Delhi are above normal rising further in next five days

दिल्ली में पसीने छुड़ा रही गर्मी: दोपहर की धूप कर रही तंग, अगले 5 दिनों में और बढ़ेगा पारा, जानें पूर्वानुमान

Thu, 26 Feb 2026 07:08 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 26 Feb 2026 07:08 PM IST
सार

फरवरी में ही दिल्ली में गर्मी बढ़ गई है। तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ है। अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ने का अनुमान है। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
Temperatures in Delhi are above normal rising further in next five days
दिल्ली में अभी से गर्मी का होने लगा अहसास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में अगले कुछ दिनों मौसम ज्यादातर साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध बनी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 फरवरी से 3 मार्च तक तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति हल्की से मध्यम रहेगी।

विज्ञापन

26 फरवरी और 27 फरवरी को उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशाओं से 5-15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। 28 फरवरी से 3 मार्च तक हवा की गति 5-25 किमी प्रतिघंटा के बीच बनी रहेगी। हालांकि, फरवरी माह अभी खत्म भी नहीं हुआ है। लेकिन, अभी से ही गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली का पारा गुरुवार को 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को भी हालात यही थे। ऐसे में दिनभर की तेज धूप के चलते लोगों ने गर्मी का अहसास किया। हालांकि, दिनभर धूप खिलने और हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। सुबह-शाम की हल्की ठंड अभी भी बरकरार है। लेकिन, दिन के समय निकल रही धूप ने लोगों को परेशान किया हुआ है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 27 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 15.2, आया नगर में 13 और लोधी रोड में 12.8 और पालम में 13.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed