सितंबर में हुआ दिसंबर का अहसास : दिल्ली में बारिश से लुढ़का पारा, अब भी बरस रहे हैं बदरा; यलो अलर्ट जारी
दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। दिन में भी बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश गुरुवार को भी दिनभर रुक-रुककर जारी रही। इससे मौसम दिनभर खुशनुमा रहा। हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। सुहावने मौसम का लोगों ने भी जमकर लुत्फ उठाया। पर्यटन स्थलों पर लोग मस्ती करते नजर आए। दिल्ली-एनसीआर में अब भी रुक-रुककर बारिश हो रही है।
#WATCH | Light rain lashes parts of National Capital, Delhi. Visuals from Connaught Place area pic.twitter.com/OvdHH11NGV
— ANI (@ANI) September 13, 2024
मौसम विभाग के प्रादेशिक मानक वेधशाला सफदरजंग में शाम साढ़े पांच बजे तक 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस गिर गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। साथ ही, तेज सतही हवाओं के साथ 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलने का अनुमान है। ऐसे में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
गुरुवार को जब लोग सुबह सोकर उठे तो बारिश ने उनका स्वागत किया। स्कूल जाने वाले बच्चे बारिश से बचने के लिए रेनकोट और छाता लेकर घर से निकलते दिखे। अलग-अलग समय पर विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में रिमझिम बारिश होती रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शाम को भी इलाकों में तेज हवाएं चलीं जिससे हल्की ठंडक का अहसास हुआ।
मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 12 सितंबर 2021 को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, गुरुवार को नमी का स्तर 100 से 87 फीसदी रहा। इस माह अब तक 96.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि 2023 में 82.7 बारिश रिकॉर्ड हुई थी। इस सीजन में एक जून से अब तक कुल 933.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है।
रिज-------2.2 मिमी
मयूर विहार----1.5 मिमी
डीयू---------1.5 मिमी
आया नगर-----0.6 मिमी
लोधी रोड़-------0.6 मिमी
सफदरजंग-----0.6 मिमी
पालम-----0.4 मिमी
अधिकतम तापमान
पालम--------28 डिग्री सेल्सियस
लोधी रोड-----27.6 डिग्री सेल्सियस
रिज---------27.1 डिग्री सेल्सियस
आया नगर-----27 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान
रिज------19.6 डिग्री सेल्सियस
आया नगर---23.2 डिग्री सेल्सियस
पालम-----23.3 डिग्री सेल्सियस
लोधी रोड-----23.8 डिग्री सेल्सियस
वर्ष---------दिन
2024---------10
2023---------10
2022---------11
(नोट : मौसम विभाग के अनुसार सितंबर के आंकड़े)
संतोषजनक श्रेणी में हवा
राजधानी में हवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 64 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 46 सूचकांक दर्ज किया गया जो अच्छी श्रेणी है। गाजियाबाद में 66, ग्रेनो में 79, नोएडा में 60 व गुरुग्राम में 77 एक्यूआई रहा।