{"_id":"593ebd2c1126f4ec0b8b4b21","slug":"temperature-will-increase-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में अभी और चढे़गा पारा, 17 जून को मिल सकती है राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में अभी और चढे़गा पारा, 17 जून को मिल सकती है राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:24 AM IST
सार
लू की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन आसमान साफ रहने के साथ-साथ तापमान में दो-तीन डिग्री की वृद्धि होगी। तापमान 40-41 डिग्री के आसपास रहेगा। इस बीच 13 जून को यूपी और 14-16 जून के बीच पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कहीं-कहीं लू चलने की भविष्यवाणी की गई है।
विज्ञापन
इसके बाद 17 जून को चमक वाले बादल विकसित होंगे। 18 जून को वर्षा या गर्जन के साथ आंधी की संभावना है। हालांकि इससे तापमान पर बहुत खास असर नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे 25.9 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 25 फीसदी से 75 फीसदी के बीच रही। दिल्ली के पालम केंद्र पर पारा 41.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन