फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Temperature is rising due to lack of rain in Delhi

पड़ने वाली है झुलसाने वाली गर्मी: दो से तीन दिन बढ़ेगा पारा... अप्रैल में ही चल सकती लू; पढ़ें पूर्वानुमान

Mon, 24 Mar 2025 09:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 24 Mar 2025 09:06 PM IST
सार

Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
Temperature is rising due to lack of rain in Delhi
बढ़ रही गर्मी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बादल व बारिश नहीं होने से मार्च का महीना भी सूखा रह सकता है। इस कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। फरवरी के अंत व मार्च के शुरू में हल्की बारिश हुई थी, लेकिन उसके बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा। यह इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। इससे पहले 14 मार्च को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 26 मार्च को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक छू सकता है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, दो से तीन दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी। 27 मार्च के बाद एक से दो डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज होगी। मार्च में अमूमन 19.2 मिमी बारिश होती है लेकिन अब तक दो मिमी बारिश ही हुई है। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है लेकिन मैदानी इलाकों में इसका असर नहीं होगा, लेकिन ठंडी हवा चलने से तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट हो सकती है। वहीं अप्रैल में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। अप्रैल में ही लू की स्थिति भी बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

36 डिग्री दर्ज हुआ अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग के अनुसार, 25 मार्च से 27 मार्च तक तापमान 36 से 39 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। कुछ इलाकों में यह 40 डिग्री तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 मार्च को 18-20 डिग्री के बीच दर्ज होने की संभावना है। 28 मार्च से 30 मार्च तक 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण तापमान 33-36 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है।

विज्ञापन

आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 36.0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान : 15.2 डिग्री सेल्सियस
25 मार्च को सूर्यास्त : शाम 6:35 मिनट
26 मार्च को सूर्योदय : सुबह 6:18 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed