फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Temperature in Delhi crossed 42 degrees Celsius for third consecutive day

दिल्ली में प्रचंड गर्मी: दिन भर तेज धूप के बाद शाम में चली आंधी; पारा 42°C के पार, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Mon, 27 Apr 2026 08:41 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 27 Apr 2026 08:41 PM IST
सार

 भीषण गर्मी के बीच सोमवार को दिल्ली में लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री से ऊपर रहा। रिज में 43.8 डिग्री दर्ज हुआ। 28 से 30 अप्रैल के बीच आंधी-बारिश से कुछ राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Temperature in Delhi crossed 42 degrees Celsius for third consecutive day
दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली समेत उत्तर भारत तेज गर्मी की चपेट में हैं। गर्म हवाएं लू का अहसास करा रही हैं। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान ने हैट्रिक लगाई। लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। शाम के समय अचानक मौसम ने करवट बदली और धूल भरी आंधी चली। रिज व आया नगर इलाके सर्वाधिक गर्म रहे। रिज में जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस व आयानगर में तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब 28 से 30 अप्रैल के बीच आंधी-बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। जिससे शाम और रात को गर्मी से मामूली राहत मिलेगी।

विज्ञापन

सूरज की तपिश ने लोगों को दिन में घर से बाहर रहना मुश्किल कर दिया है। दिन के समय ऐसा लगता है कि मानो सूरज आग बरसा रहा हो। इस कारण से लू के थपेड़े से लग रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अभी एक दिन (शनिवार) को ही लू चली है। वहीं, बीते तीन दिन से लगातार तापमान 42 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में शनिवार 25 अप्रैल को इस सीजन का सबसे अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक था। वहीं 26 अप्रैल को 42.1 और अब सोमवार (27 अप्रैल) को 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पालम में 42.8 डिग्री, मुंगेशपुर में 42.7, लोधी रोड में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 

विज्ञापन

वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, गरज-चमक और धूल भरी आंधी चलने के कारण इस सप्ताह के मध्य से अंत तक तापमान 40 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा। उत्तर राजस्थान और दक्षिण-पश्चिम पंजाब के पास एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इस कारण से धूल भरी आंधी व हल्की बारिश जैसी गतिविधियां होंगी। आने वाले तीन दिनों में यह गतिविधियां ज्यादा होंगी।

हालांकि यह गतिविधियां देर शाम या रात को ही होंगी। इससे रात के समय में भी हो रही गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि दिन के समय मौसम गर्म ही रहेगा और तापमान 40 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा। इससे गर्मी का अहसास बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed