फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teenager molested in emergency of LBS Hospital Delhi accused ward boy arrested

Delhi: एलबीएस अस्पताल की इमरजेंसी में किशोरी के साथ छेड़छाड़, पीड़िता के बयान पर आरोपी वार्ड ब्वॉय गिरफ्तार

Thu, 18 Aug 2022 12:07 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 18 Aug 2022 12:07 PM IST
सार

कल्याणपुरी थाना पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग कराई। इसके बाद उसका बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने जोगिंदर को अस्पताल परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया। वह अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर में ही रहता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Teenager molested in emergency of LBS Hospital Delhi accused ward boy arrested
नाबालिग लड़की से अस्पताल में छेड़छाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। तबीयब खराब होने के बाद मंगलवार देर रात को परिजनों ने किशोरी को अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया था। आरोप है कि अस्पताल का वार्ड ब्वॉय जांच के बहाने एक कमरे में ले गया। वहां आरोपी ने उसे अश्लील वीडियो दिखाने के बाद छेड़छाड़ की। सुबह पीड़िता ने घटना की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद परिवार ने पहले अस्पताल प्रशासन से शिकायत की।

विज्ञापन


आरोप है कि अस्पताल ने वारदात को दबाने का प्रयास किया। पुलिस को खबर दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने किशोरी का बयान लेकर पॉक्सो, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी वार्ड ब्वॉय जोगिंदर (58) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़िता अपने परिवार के साथ पूर्वी दिल्ली में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। कुछ दिनों पूर्व ही किशोरी के पिता का ऑपरेशन हुआ है, मां की भी तबीयत खराब रहती है। किशोरी को टाइप-1 का मधुमेय है। मंगलवार रात को अचानक किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो माता-पिता उसे अस्पताल की इमरजेंसी में ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात 1.30 बजे जांच के बहाने दूसरे कक्ष में ले गया आरोपी

शिकायत के अनुसार, वहां महिला वार्ड होने की वजह से उसके पिता को घुसने नहीं दिया गया। किशोरी के साथ उसकी मां रुक गई। पीड़िता की मां की भी तबीयत ठीक नहीं थी। दवाई खाकर वह बेटी के नजदीक ही सो गई। आरोप है कि 1.30 बजे इमरजेंसी में तैनात वार्ड ब्वॉय जोगिंदर किशोरी को टेस्ट करने के बहाने एक कमरे में ले गया। वहां आरोपी ने पीड़िता को अपने मोबाइल से अश्लील वीडियो दिखाई। इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ की। किसी को कुछ भी बताने पर उसे धमकाया गया।



सुबह हुई तो किशोरी ने सारी बात अपनी मां को बताई। बाद में अस्पताल प्रशासन को सारी जानकारी दी गई। इस पर अस्पताल प्रशासन उन पर ही भड़कने लगा। अस्पताल में हंगामा हुआ और मामले की सूचना पुलिस को दी। कल्याणपुरी थाना पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग कराई। इसके बाद उसका बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया। बाद में पुलिस ने जोगिंदर को अस्पताल परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया। वह अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर में ही रहता है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed