{"_id":"64a8f70ec5efc91ddf096487","slug":"teenager-kills-minor-after-refusing-to-give-money-in-delhi-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder: बहनों के लिए बिरयानी लेने आया था नाबालिग, पैसे देने से मना करने पर किशोरों चाकू से गोदकर ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: बहनों के लिए बिरयानी लेने आया था नाबालिग, पैसे देने से मना करने पर किशोरों चाकू से गोदकर ली जान
Sat, 08 Jul 2023 12:11 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:11 PM IST
सार
दिल्ली में नाबालिग की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप तीन किशोरों पर लगा है। रुपये नहीं देने पर किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 16 साल के किशोर साहिल की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पैसे नहीं देने पर इलाके के रहने वाले तीन नाबालिगों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनको पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
मूलत: पश्चिम बंगाल के रहने वाला साहिल बवाना जेजे कॉलोनी में परिवार सहित रहता था। वह लेबर चौक पर मजदूरी करता था। करीब दो महीने से उसके माता-पिता गांव गए हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि अस्पताल से शुक्रवार सुबह एक किशोर को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली।
अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि किशोर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। वहां किशोर की मौसी ने बताया कि मृतक शुक्रवार सुबह झंडा चौक पर बिरयानी खाने के लिए आया था। जहां से उसे अपनी बहनों के लिए बिरयानी ले जाना था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है वहां पर कुछ नाबालिगों ने उसे घेर लिया और उससे पैसे की मांग करने लगे। इस बात पर उसकी कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपियों ने उसकी पीठ में चाकू से दो और पेट में एक वार कर दिया।