फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teenager dragged in shop and molested in hapur

 दुकान में खींचकर नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल रिचार्ज कराने गई थी किशोरी

Tue, 25 Jun 2019 01:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 25 Jun 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
teenager dragged in shop and molested in hapur
डेमो - फोटो : self

मोबाइल रिचार्ज कराने गई नाबालिग किशोरी के साथ दुकानदार ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। 

विज्ञापन


डरी सहमी किशोरी ने कई दिन तक घटना को छिपाए रखा। आखिरकार उसने परिजनों को आपबीती बताइ तो उनके होश उड़ गए। परिजनों की शिकायत पर देहात थाने की आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि 20 जून की सुबह उसकी सोलह वर्षीय पुत्री पड़ोस में स्थित एक दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने गई थी। दुकान पर मौजूद दुकानदार मनोज पुत्र राजकुमार ने जबरन उसे दुकान के अंदर खींच लिया। आरोपी ने किशोरी का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गयी। इसके बाद किसी को न बताने की धमकी देते हुए उसे छोड़ दिया। घटना के बाद पीड़िता इतनी डर गयी कि उसने परिजनों को इस बारे में जानकारी नहीं दी। पीड़िता को गुमसुम देखकर उसकी बहनों ने उससे बहला फुसलाकर पूछा तो उसने आपबीती बतायी। 


इस मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। थाना देहात प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed