{"_id":"5b37a92f4f1c1b8c668b4b69","slug":"technical-failure-in-two-aircraft-flew-late-hours-in-indira-gandhi-airport-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया के दो विमान घंटों देरी से भरा उड़ान, यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर इंडिया के दो विमान घंटों देरी से भरा उड़ान, यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Jun 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
Air India
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान के यात्रियों को बेहद परेशान होना पड़ा। एयर इंडिया के दो विमानों में तकनीकी खराबी आ गई। इसके वजह से दोनों विमान घंटों देरी से उड़ान भरे। इनमें एक विमान दिल्ली-कोच्चि-दुबई की और दूसरी दिल्ली-टोक्यो की थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात विमान संख्या एआई 306 को टोक्यो के लिए रात 9:15 बजे उड़ान भरना था। लेकिन देर रात तक यह विमान उड़ान नहीं भर सका। इसके कारण यात्रियों को बेहद परेशान होना पड़ा। एयरपोर्ट पर कुछ यात्रियों ने विमान के उड़ान में हो रही देरी को लेकर हंगामा भी किया। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर भी भड़ास निकाली।
विज्ञापन
शुक्रवार रात को उड़ान भरने वाला यह विमान शनिवार सुबह 5 बजे यात्रियों को लेकर उड़ान भरा। उधर, एयर इंडिया ने एक ट्वीट में कहा कि तकनीकी वजह से एआई 1933 दिल्ली-कोच्चि-दुबई को दिल्ली में रोका गया। एयरपोर्ट सूत्रों की मानें तो यह विमान करीब 6 घंटे बाद यात्रियों को लेकर रवाना हुआ। सूत्रों का यह भी कहना है कि विमान चालकों की कमी के कारण कई विमान देरी से संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
दोनों विमानों के यात्रियों ने ट्विटर पर अपने गुस्से का इजहार भी किया। एक यात्री ने ट्वीट पर कहा कि आपकी कथित तकनीकी कमियों के चलते कई लोगों की कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गई है। जल्द इन तकनीकी कमियों में सुधार कीजिए।