{"_id":"5e5f041f8ebc3eeb1d5e1824","slug":"teams-in-noida-s-school-and-hyatt-hotel-in-delhi-took-samples-for-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: नोएडा के स्कूल और दिल्ली के हयात होटल में पहुंची टीमों ने लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: नोएडा के स्कूल और दिल्ली के हयात होटल में पहुंची टीमों ने लिए सैंपल
Wed, 04 Mar 2020 01:31 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 04 Mar 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में कोरोना वायरस से ग्रस्त मरीज की पुष्टि होने के अगले ही दिन चिकित्सीय टीमों ने नोएडा और दिल्ली के हयात होटल में जाकर लोगों की जांच की। इस बीच कई तरह की अफवाहें भी सामने आईं।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इनका खंडन करते हुए लोगों से अपील की है कि मेडिकल टीम अपना काम कर रही है। सब कुछ नियंत्रण में है। अगर आपके घर के आसपास कोई टीम आती भी है तो घबराने की जरूरत नहीं है, उसका सहयोग करें।
विज्ञापन
मंत्रालय के एक संयुक्त निदेशक ने बताया कि कोरोना वायरस भारत में नियंत्रण की स्थिति में है। दिल्ली में एक केस जरूर मिला है लेकिन उसकी हालत स्थिर है। कोरोना वायरस और स्वाइन फ्लू जैसे रोगों की रोकथाम को लेकर सरकार के पास दो विकल्प होते हैं।
विज्ञापन
पहला विकल्प प्रभावित मरीजों को तत्काल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करना होता है। दूसरा विकल्प उक्त मरीज के घर, ऑफिस इत्यादि के आसपास ये देखना होता है कि कोई और तो इससे प्रभावित नहीं है।
नोएडा के स्कूल और हयात होटल में टीमें यही देखने गई थीं कि वहां कोई अन्य मरीज तो नहीं। ये वही दो जगह हैं, जहां पीड़ित मरीज या उसके परिवार से जुड़े सदस्यों का आना जाना हुआ था। हो सकता है दिल्ली के किसी इलाके में (जहां पीड़ित का घर है) वहां मेडिकल टीम रोकथाम के लिहाज से जांच करने पहुंचे तो घबराने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि मेडिकल टीमें अगर अपना काम कर रही हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि वहां कोई मरीज है या वायरस की मौजूदगी है। इसलिए अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।