फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teachers knockout student in greater noida school, head abscess

छात्र को शिक्षकों ने किया लहूलुहान

Fri, 21 Nov 2014 12:54 PM IST
Updated Fri, 21 Nov 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
teachers knockout student in greater noida school, head abscess

ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित एक इंटर कॉलेज में नौंवी के छात्र को प्रार्थना के समय लाइन से थोड़ा बाहर खड़े देख एक शिक्षक ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। छात्र ने विरोध किया तो दो अन्य शिक्षकों ने मिलकर उसे बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


इस दौरान छात्र का सिर भी फट गया लेकिन शिक्षकों ने उसे पीटना बंद नहीं किया। किस तरह छात्र ने भागकर अपनी जान बचाई और परिजनों के पास पहुंचकर घटना के बारे में बताया। पीड़ित परिजनों ने कासना कोतवाली में तीन शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कासना निवासी उदेश नौंवी का छात्र है और वह कस्बे के ही एक स्कूल में पढ़ता है। छात्र का आरोप है कि बृहस्पतिवार को वह रोज की तरह स्कूल गया था। उस समय प्रार्थना के लिए बच्चे मैदान में एकत्र हो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी हुआ वो काम जिससे शिक्षक बन गए दानव

teachers knockout student in greater noida school, head abscess

लगभग सभी बच्चे लाइन में खडे़ हो गए थे और वह एक छात्र से कुछ बात करते हुए थोड़ी देर के लिए लाइन से बाहर हो गया था। एक शिक्षक को अपनी ओर आता देख वह जल्दी से लाइन में खड़ा हो गया।

लेकिन उस शिक्षक ने पास आते ही मारपीट करनी शुरू कर दी। उसने इसका विरोध किया तो दो और शिक्षक आ गए और उन्होंने भी उसकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से उदेश का सिर फट गया और खून बहने लगा। लेकिन बेरहम शिक्षकों ने पिटाई जारी रखी। इसके बाद उसने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई और घर जा पहुंचा।

परिजनों ने बताया कि मारपीट करने के अलावा अभद्र और आपत्ति जनक भाषा और जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया है। पीड़ित के पिता जयप्रकाश की ओर से कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी गई है। हालांकि अभी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल में बच्चों से कराई जाती है मजदूरी

teachers knockout student in greater noida school, head abscess

ग्रेटर नोएडा के दादरी के सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ने नहीं बल्कि मजदूरी कराई जाती है। जी हां एक अभिभावक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दादरी के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में बच्चों से स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कराई जाती है।

दो से तीन छात्रों को हर रोज काम पर लगाया जाता है। हालांकि स्कूल के प्रधानाचार्य महावीर ने छात्रों को मजदूरी कराने की बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि छात्र अपनी मर्जी से भले ही कुछ कर ले लेकिन उन्होंने या उनके स्टाफ द्वारा कोई ऐसा कार्य नहीं कराया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed