{"_id":"3af2fef23d7a674cf0bc4fbdcf73edb9","slug":"teacher-will-ask-the-prime-minister-mortality-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक ने प्रधानमंत्री से मांगी इच्छा मृत्यु, क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक ने प्रधानमंत्री से मांगी इच्छा मृत्यु, क्यों?
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 05 Mar 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में लॉटरी के लेन-देन को लेकर लक्ष्मण विहार कालोनी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। 38 साल से शिक्षा देने वाले अध्यापक ने सेक्टर नौ में रहने वाले प्रापर्टी डीलर पर जान लेवा हमला करने व मानसिक रुप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसके चलते उसने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इच्छा मृति की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
लक्ष्मण विहार कालोनी में रहने वाले राम किशन गुप्ता पेशे से अध्यापक हैं। उनके दो पुत्र है। जिसमें बड़ा बेटा सुरेन्द्र की करतूत से वह परेशान है। उनका कहना है कि उनके बेटे का सेक्टर 9 में रहने वाले प्रदीप के साथ कोई लेन-देन है। जिस पर वह उनके खिलाफ अनाप -सनाप हरकते करता रहता है। उसकी ओर से बिरादरी में नीचा दिखाने के लिए परेशान किया गया। इस उत्पीड़न से वह तंग आ कर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु मांगी है।
विज्ञापन
प्रदीप का का आरोप है कि राम किशन के परिवार वालों की ओर से लॉटरी चलायी जाती थी। जिसमें उनका बेटा व पत्नी भी शामिल है। उनका ही नहीं कालोनी के 40 से अधिक लोगों का लाटरी का पैसा उनके पास है। उनके पैसे अधिक है। जिसके चलते वह उन्हें मुख्य आरोपी बना रहा है।
विज्ञापन
मामला पुलिस के संज्ञान में है। पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर छानबीन चल रही है। आरोपी के खिलाफ सेक्टर पांच में मामला भी दर्ज किया जा चुका है।
पुलिस ने मास्टर को दे रखी है सुरक्षा
पुलिस को मिली शिकायत में मास्टर राम किशन ने अपनी जान का खतरा बताया था। जिसके चलते पुलिस की ओर से एक गन मैन भी उपलब्ध कराया जा चुका है।
पहले भी एक महिला करोड़ो लेकर हो चुकी है फरार
मूल रुप से पटौदी की रहने वाली महिला लोगों का पैसा लॉटरी के नाम पर एकत्रित कर फरार हो चुकी है। जिसके खिलाफ पुलिस धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
लक्ष्मण विहार में लॉटरी का धंधा जोरो पर
50 हजार से अधिक मकान इस कालोनी में है। यहां पर रहने वालों में लॉटरी का धंधा जोरों पर है। इस काम में महिला ज्यादा है। महिलाओं का प्रयोग कर लोग विश्वास में लेकर वारदात को अंजाम देते हैं। और तो और ठगी करने वालों को बकायदा राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है। कानून के लचीलेपन का फायदा उठाकर लोग वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
लक्ष्मण विहार के रहने वाले राम किशन का मामला उनके पास है। प्रापर्टी डीलर की घमकी व उत्पीड़न से तंग होकर उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर इच्छा मृत्यु मांगी है।