{"_id":"bbbfe1a21db0abfd7d7584067ca83938","slug":"teacher-were-not-happy-to-come-to-school-on-25th-december-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल तो आए टीचर, पर वाट्सएप पर निकाली भड़ास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल तो आए टीचर, पर वाट्सएप पर निकाली भड़ास
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 25 Dec 2014 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाने और स्वच्छता अभियान के तहत क्रिसमस की छुट्टी पर भी अध्यापकों को स्कूल में बुलाया गया। अध्यापकों ने छुट्टी के दिन स्कूल बुलाने पर सोशल साइट्स पर अधिकारियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन
सरकारी छुट्टी खत्म करने का फरमान और फिर मिलने वाली छुट्टियों में स्कूल पहुंचकर सफाई अभियान को परवान चढ़ाने पर शिक्षकों का गुस्सा फूटा। वाट्सऐप ग्रुप पर दिन भर अधिकारियों को कोसने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान चतर सिंह ने कहा कि ठंड के कारण स्कूल तो बंद है पर शिक्षकों को अभियान के लिए बुलाया गया। उन्हें पंचायतों के जरिए योजना को परवान चढ़ाना था। उन्हें जागरूक करने के साथ ही शिक्षकों ने सफाई की।
विज्ञापन
उधर, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार फलस्वाल ने बताया कि किसी पर दबाव नहीं बनाया गया। ये सरकारी कार्य है। सभी कर रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों को विरोध नहीं होना चाहिए।