उधर चला मोदी का भाषण, इधर टीचर ने तोड़ी सीमाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5 सितंबर को जब देशभर में बच्चे प्रधानमंत्री से बात कर रहे थे और उनके अनुभवों को सुन रहे थे उसी दौरान एक टीचर को हथकड़ी लगाई जा रही थी।
इस अध्यापक ने अपने स्टूडेंट के साथ जो किया उसे जान आपको भी उतना ही दर्द होगा जितना 12 साल के हर्ष को हुआ था।
हर्ष को उनके टीचर ने इतनी बुरी से पीटा कि उसके कान का परदा फट गया। टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गाजियाबाद के स्कूलों में अध्यापक द्वारा बच्चों को प्रताड़ित करने की यह पिछले एक महीने में चौथी घटना है।
गौरतलब है कि ऐसी ही एक घटना में अध्यापक ने बच्चे को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसके आंखों की रोशनी ही चली गई थी।
टीओआई के मुताबिक स्थानीय व्यापारी नवीन कुमार ने लोहिया नगर पुलिस थाने में अपने बच्चे को पीटे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अध्यापक बने अत्याचारी!
नवीन कुमार के मुताबिक गीता संजय स्कूल की कक्षा छह में पढ़ने वाले उनके बेटे हर्ष को उनके टीचर ने इतनी बार तमाचा मारा कि उसके एक कान का परदा फट गया। पुलिस ने टीचर के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इससे पहले गाजियाबाद के ही एक स्कूल में होमवर्क न करके आने पर बच्ची के मुंह में कपड़े ढूंस कर बेरहमी से पीटा।
टीचर ने पहले बच्ची को लकड़ी की छड़ी से पीटा और जब छड़ी टूट गई तो लोहे के रॉड से उसे पीटना जारी रखा। इस मामले में भी स्कूल शिक्षिका को गिरफ्तार किया गया था।