फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teacher of disaster management will become the mobile app

मोबाइल एप बनेगा आपदा प्रबंधन का टीचर

Sat, 20 Jun 2015 07:26 PM IST
धनंजय वर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
धनंजय वर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 20 Jun 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
Teacher of disaster management will become the mobile app

एनडीआरएफ के मोबाइल एप से लोग अब आपदा सीखने के साथ आपदा के दौरान रेस्क्यू भी कर सकेंगे। एप पर एनडीआरएफ देश भर की सभी खतरनाक इकाइयों और उनसे बचाव की जानकारी भी देगी।

विज्ञापन


मेजर एक्सिडेंट हैजर्ड (एमएएच) की येलो बुक और पर्यावरण मंत्रालय की महत्वपूर्ण जानकारियां भी इससे हासिल की जा सकेंगी। एप की मदद से आपदा आने पर शहर भर के अस्पताल और उनकी सुविधाओं के बारे में भी जाना जा सकेगा।
विज्ञापन


देश भर में किसी भी शहर में आपदा आई तो एनडीआरएफ उस शहर या आपदा के बारे में जानने के लिए दस्तावेजों की मदद नहीं लेगा। अब एनडीआरएफ अपने एप के मदद से आपदा में राहत और बचाव कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद स्थित एनडीआरएफ के कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) की मदद से एक मोबाइल एप्लीकेशन तैयार किया जा रहा है।

इस एप पर देश की सभी खतरनाक इकाइयों के साथ हास्पिटल और उनकी सुविधाओं का डाटा होगा। किसी खतरनाक इकाई में कोई आपदा आती है तो एप के माध्यम से जाना जा सकेगा कि इकाई में दुर्घटना का कारण क्या हो सकता है।


उस पदार्थ, केमिकल, गैस का पता चलते ही एप से जानकारी लेकर काबू पाया जा सकता है। एप से लोगों को आपदा से निपटने में काफी मदद मिलेगी।

आम आदमी भी इस एप के माध्यम से न केवल आपदा की वजह जान सकेगा, बल्कि सही जानकारी मिलने से वह आपदा का शिकार हुए लोगों की मदद भी कर सकेगा।

एनडीआरएफ को मिलेगी मदद
अभी एनडीआरएफ किसी भी खतरनाक इकाई में आपदा होने पर पहले उस इकाई के बारे में येलो बुक से अध्ययन करती है, मगर एप तैयार होने के बाद इकाई के बारे में टाइप कर सारी जानकारी ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed