{"_id":"5b82596042c79246725bb1d6","slug":"teacher-molestation-with-student-video-viral-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने ट्यूशन के बहाने छात्र को घर बुलाया, अकेले में की ऐसी हरकत हर कोई हैरान, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने ट्यूशन के बहाने छात्र को घर बुलाया, अकेले में की ऐसी हरकत हर कोई हैरान, वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक गुरु ने अपनी गरिमा को तार-तार कर दिया। सरकारी स्कूल के संस्कृत शिक्षक ने एक छात्र को ट्यूशन के बहाने अपने घर बुलाया और अश्लील हरकत की। इस वारदात का एक दूसरे छात्र ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।
वीडियो देखने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने स्कूल के बाहर जमा होकर हंगामा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक बालमुकुंद को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, बुराड़ी के सरकारी स्कूल में संस्कृत शिक्षक बालमुकुंद ने कुछ दिन पहले एक छात्र को ट्यूशन के बहाने अपने घर बुलाया था। उसने छात्र से अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। दूसरे छात्रों ने इस वारदात का वीडियो बना लिया और बाद में उसे वायरल कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद धीरे-धीरे इलाके के लोगों को इस वारदात की जानकारी मिली। छात्र के परिजनों तक भी यह बात पहुंच गई। इससे गुस्साए पीड़ित छात्र के परिजन अन्य छात्रों के अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

लोग स्कूल के भीतर जाना चाहते थे, लेकिन गार्ड ने परिसर में घुसने से रोक दिया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन आरोपी शिक्षक को बचाने की कोशिश कर रहा है।
स्कूल पर हंगामे की सूचना पर बुराड़ी थाने की पुलिस पहुंच गई। जांच में पता चला कि स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के नत्थूपुरा स्थित शिक्षक के घर पर यह वीडियो बनाया गया है।
इसके बाद स्वरूप नगर थाना पुलिस ने पीड़ित छात्र का बयान लेकर पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किस छात्र ने वीडियो बनाया है। उसका बयान भी दर्ज किया जाएगा।