फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teacher misdeed four year old girl in Delhi

टीचर बना हैवान: चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, ट्यूशन पढ़ने आई थी मासूम; आतिशी ने एलजी को लिखा पत्र

Sun, 24 Mar 2024 07:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 24 Mar 2024 07:47 PM IST
सार

दिल्ली में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची ट्यूशन पढ़ने गई थी, जहां टीचर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Teacher misdeed four year old girl in Delhi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में चार साल की बच्ची से शिक्षक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद मासूम की तबीयत बिगड़ गई। उसे एलबीएस अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे एम्स रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना के बाद लोग सड़कों पर उतर आए और नारेबाजी करने लगे। मासूम और आरोपी दोनों अलग-अलग समुदायों के हैं। ऐसे में कुछ शरारती लोगों ने घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। हालात देखते ही तुरंत कई थानों की पुलिस को मौके पर भेजा गया। बाद में अर्द्धसैनिक बलों को भी तैनात कर दिया गया। इसके बाद मंडावली थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पांडव नगर निवासी बच्ची घर के पास ही कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती है। यहां महिला के अलावा भाई भी ट्यूशन पढ़ाता है। शनिवार को मासूम कोचिंग सेंटर पहुंची तो महिला शिक्षिका नहीं थी। आरोप है कि महिला के 34 वर्षीय भाई ने मासूम से दुष्कर्म किया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया। किसी को कुछ भी बताने पर मारने की धमकी दी। मासूम की रात को तबीयत बिगड़ी तो परिवार उसे नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने दुष्कर्म की बात कहकर मासूम को एलबीएस अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


जैसे ही घटना की जानकारी लोगों को लगी तो आरोपी के घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने आरोपी के घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। भीड़ का आरोप है कि महिला का पति भी वारदात में शामिल है। पुलिस मासूम की काउंसलिंग करा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। वहीं, दिनभर कभी मासूम की मौत की अफवाह एरिया में फैलती तो कभी कुछ। इस बात पर लोगों में आक्रोश दिखा। पुलिस अधिकारी बार-बार लोगों को समझाकर शांत करवा रहे थे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें। माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले पर मंत्री आतिशी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'दिल्ली के पांडव नगर इलाके में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। इससे ज्यादा वीभत्स अपराध क्या हो सकता है? एलजी साहब, दिल्ली की महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा आपकी संवैधानिक जिम्मेदारी है। इन अपराधियों को तुरंत सजा होनी चाहिए, और सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए। एक महिला होने के नाते, मेरा आपसे आग्रह है कि आप अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी पूरी करें और दिल्ली की महिलाओं को सुरक्षित माहौल दें।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed