फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teacher beats class four student in Greater Noida for growing hair

बेरहम शिक्षक: बाल बड़े होने पर कक्षा-चार के छात्र को पीटा, आरोपी ने मांगी माफी, फिर परिजनों ने नहीं की शिकायत

Sat, 20 Apr 2024 08:53 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 20 Apr 2024 08:53 PM IST
सार

पुलिस जब स्कूल पहुंच कर मामले की जांच कर रही थी तभी शिक्षक ने अभिभावकों से माफी मांग ली। स्कूल प्रबंधन की ओर से भी घटना के लिए माफी मांगी गई।

विज्ञापन
Teacher beats class four student in Greater Noida for growing hair
शरीर पर बर्बरता के सबूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में एक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा-4 के एक छात्र को स्कूल के अध्यापक ने सिर्फ इसलिए बेरहमी से पीटा कि छात्र के बाल बड़े थे। छात्र के शरीर पर मारपीट के निशान पड़े हुए हैं। घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई और वीडियो वायरल होने लगा। मामला पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन स्कूल प्रबंधन के माफी मांगने के बाद परिवार वालों ने भी पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को छात्र ने घर में स्कूल जाने से मना कर दिया। परिवार वालों ने पूछा तो उसने बताया कि स्कूल में एक शिक्षक ने उसे बहुत पीटा है और शरीर पर चोट के निशान दिखाए। छात्र ने बताया कि उसके बाल बढ़े होने के चलते उसे पीटा गया। इसके बाद गुस्साए परिजन स्कूल पहुंच गए। सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो उसमें भी पिटाई की बात सामने आई। 
विज्ञापन


थाना सूरजपुर के प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि पुलिस जब स्कूल पहुंच कर मामले की जांच कर रही थी तभी शिक्षक ने अभिभावकों से माफी मांग ली। स्कूल प्रबंधन की ओर से भी घटना के लिए माफी मांगी गई। इसके बाद ही अभिभावकों का रुख नरम पड़ा तो परिवार वालों ने भी कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी है। हालांकि मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed