{"_id":"5bdf7ab8bdec22174c7df2c3","slug":"teacher-beaten-students-on-getting-late-in-school-on-the-day-of-jummah-prayer","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमे की नमाज के दिन देरी से स्कूल पहुंचने पर छात्रों को शिक्षक ने पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमे की नमाज के दिन देरी से स्कूल पहुंचने पर छात्रों को शिक्षक ने पीटा, वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुजात आलम
Updated Mon, 05 Nov 2018 04:33 AM IST
विज्ञापन
पीटते हुए छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास की तुकमीरपुर राजकीय स्कूल में जुमे की नमाज के कारण देरी से पहुंचे छात्रों की शिक्षक ने बुरी तरह पिटाई की। इसका वीडियो वायरल होने पर हंगामा मच गया। परिजन शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे तो शिक्षकों ने उन्हें टरका दिया। पुलिस ने एक बच्चे की मां की शिकायत पर स्कूल के खिलाफ 75 जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक राजकीय विद्यालय (जीबीएसएसएस) तुकमीरपुर में नौवीं कक्षा के छात्र ने अपने परिजनों को बताया कि शुक्रवार दो नवंबर को वह जुमे की नमाज के बाद स्कूल पहुंचने में देरी हो गई। पहले जुमे वाले दिन छूट दी जाती रही थी। लेकिन कुछ दिनों से जुमे की नमाज पढ़ने के बाद स्कूल पहुंचने में देरी होने पर छात्रों की पिटाई की जा रही है।
विज्ञापन
छात्र का आरोप है कि इस जुमे (शुक्रवार) को भी इसके लिए शिक्षकों ने उसकी पिटाई की। किसी ने छात्रों की पिटाई का वीडियो वायरल कर दिया। अभिभावकों ने अपने बच्चों को पिटते हुए देखा तो वह शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि वहां उनसे इस बारे में कोई बात न कर टरका दिया गया। एक छात्र की मां ने खजूरी थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दी। खजूरी खास थाना पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन