फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teacher beaten student on cough in classroom in greater noida

ग्रेटर नोएडाः कक्षा में खांसने पर छात्र को शिक्षक ने डंडों से पीटा, घायल अस्पताल में भर्ती

Mon, 26 Nov 2018 05:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 26 Nov 2018 05:03 AM IST
विज्ञापन
teacher beaten student on cough in classroom in greater noida
पीड़ित छात्र - फोटो : अमर उजाला

गिरधरपुर स्थित एक पब्लिक स्कूल की कक्षा में छात्र के खांसने पर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। शिक्षक की पिटाई से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे कासना स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने आरोपी शिक्षक को नौकरी से निकाल दिया है। आरोपी प्रिंसिपल का भाई बताया गया है। 

विज्ञापन


गांव गिरधरपुर स्थित जनता पब्लिक स्कूल में गांव निवासी शख्स का बेटा 10वीं कक्षा में पढ़ता है। बताया गया है कि 22 नवंबर को छात्र सुबह 8 बजे स्कूल पहुंच गया था। उसी दिन सातवें पीरिएड में पढ़ाने के लिए शिक्षक सच्चे सिंह आए। आरोप है कि इसी दौरान छात्र को खांसी आ गई। इस पर शिक्षक भड़क गए और उन्होंने छात्र की डंडों से पिटाई कर दी। इससे छात्र घायल हो गया। परिजनों के मुताबिक, छात्र के हाथ, सिर व कान के पास चोट लगी है। उसे राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान कासना में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


मामले में प्रिंसिपल बलराज सिंह का कहना है कि छात्र कक्षा में शिक्षक का मजाक उड़ा रहा था और अन्य छात्रों को भी हूटिंग कर उकसा रहा था। उन्होंने कहा कि छात्र को पिटने वाले शिक्षक को स्कूल से निकाल दिया गया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में एनसीआर दर्ज की गई है। छात्र की मेडिकल रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - धर्मेंद्र शर्मा, प्रभारी थाना ग्रेटर नोएडा  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed