टीचर का टॉर्चर: काम पूरा न करने पर दो बहनों को डंडे व लात घूंसों से पीटा, पीठ पर निशान देख खौला पिता का खून..
पिता ने बताया कि बुधवार शाम पांच बजे दोनो बेटियां ट्यूशन पढ़ने गई थीं। एक घंटे बाद दोनों बेटी घर आई और रोने लगीं। रोने का कारण पूछने पर बड़ी बेटी ने बताया कि होमवर्क नहीं करने से नाराज शिक्षिका ने डंडे और लात घूंसों से मारा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भलस्वा डेयरी इलाके में होमवर्क पूरा नहीं करने पर आठ और छह साल की दो बहनों की पिटाई करने का मामला सामने आया है। दोनों बच्चियों के परिजनों ने ट्यूशन पढ़ाने वाली शिक्षिका पर लाठी, डंडे और लात घूंसों से पिटाई करने का आरोप लगाया है। परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने दोनों बच्चियों का मेडिकल करवाया और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पीड़ित बच्चियां परिवार समेत मुकुंदपुर पार्ट 2 में रहती हैं। पुलिस को दी शिकायत में बच्चियों के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं। इनमें से दो बेटियां स्कूल जाती हैं। जबकि छोटी बेटी घर पर रहती है। स्कूल जाने वाली दोनों बेटियां गली में एक महिला शिक्षिका से ट्यूशन पढ़ने जाती हैं।
पिता ने बताया कि बुधवार शाम पांच बजे दोनो बेटियां ट्यूशन पढ़ने गई थीं। एक घंटे बाद दोनों बेटी घर आई और रोने लगीं। रोने का कारण पूछने पर बड़ी बेटी ने बताया कि होमवर्क नहीं करने से नाराज शिक्षिका ने डंडे और लात घूंसों से मारा है। परिजनों ने बताया कि दोनों बेटियों के शरीर पर डंडे के चोट के निशान थे।
पिता ने तुरंत पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों बच्चियों का अस्पताल में इलाज करवाया और परिजनों की शिकायत पर शिक्षिका के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
स्वाति मालीवाल ने की गिरफ्तारी की मांग
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्विटर के जरिए कहा कि नन्हीं सी 8 साल और 6 साल की बच्चीयों को, उनकी ट्यूशन टीचर ने होमवर्क ना करने पर कमरे में बंद कर बेरहमी से मारा-पीटा। बच्चियों के शरीर पर लगे जख्म के निशान दहला देने वाले हैं। दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। ये टीचर गिरफ्तार होनी चाहिए।
नन्हीं सी 8 साल और 6 साल की बच्चीयों को उनकी ट्यूशन टीचर ने होमवर्क ना करने पर बच्चियों को कमरे में बंद कर बेरहमी से मारा पीटा। बच्चियों के शरीर पर लगे ज़ख्म के निशान दहला देने वाले हैं। दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। ये टीचर गिरफ्तार होनी चाहिए। pic.twitter.com/5rAq4fSDym
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) September 2, 2022