फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tau will teach lesson to public in faridabad

VIDEO में देखिए कैसे लगेगी मनचलों की क्लास

Tue, 23 Dec 2014 09:02 PM IST
Updated Tue, 23 Dec 2014 09:02 PM IST
विज्ञापन
Tau will teach lesson to public in faridabad

‘लड़कियों के साथ छेड़खनी बिलकुल बर्दाश्त को न होगी भई, मेट्रो पलेटफारम की पीली बत्ती और सड़क पर लाल बत्ती पार की तो समझो मौत तु हारी पक्की। अगर दारू पीकर गाडी चलाई तो चलान भी कटेगा और जेल भी जाओगे’। पुलिस विभाग के ताऊ अब हरियाणवी में लोगों को ट्रैफिक नियम और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे।

विज्ञापन


जिले की बिगड़ती यातायात व्यवस्था और महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) भारती अरोड़ा ने जिले में तीन ताऊ तैनात किए हैं। यह ताऊ ट्रैफिक के पीक ऑवर में व्यस्त चौराहों पर खड़े होकर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के बीच जागरूकता फैलाएंगे।
विज्ञापन


चार पहिया वाहन चालकों से टी बेल्ट और दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए हरियाणवी में प्रेरित करेंगे। बार-बार नियम तोड़ने वालों का चालान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलने और बंद होने के समय स्कूलों के पास मंडराने वाले मनचलों को मां-बेटियों की इज्जत और स मान करने की प्रेरणा भी देंगे यह ताऊ। समझाने के बावजूद नहीं मानने वाले मनचले के माता-पिता को उनकी करतूतों की जानकारी देने के बाद चेतावनी देकर छोड़ेंगे।

अगर कहीं ट्रैफिक जाम है और वहां यातायात पुलिस भी नहीं हो तो 9953471086 पर व्हाट्सएप कर समस्या बताएं। आनन-फानन समस्या सुलझाई जाएगी। इसके अलावा महिला सुरक्षा के लिए 9953261091 व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया।

आगे देखिए पूरा वीडियो

तीन जोन में तैनात किए गए ताऊ

Tau will teach lesson to public in faridabad

पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्रेस वार्ता कर ताऊ की तैनाती की जानकारी देते हुए जेसीपी भारती अरोड़ा ने बताया कि शहर में महिला सुरक्षा अभियान पहले से ही चलाया जा रहा है। अब इसमें ताऊ को भी शामिल किया गया है।

यह ताऊ महिला सुरक्षा अधिकारों के प्रति जागरूकता तो फैलाएंगे ही, साथ ही यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त करेंगे। जिले में तीन ताऊ तैनात किए गए हैं।

बल्लभगढ़ जोन के ताऊ एएसआई वीरेंद्र सिंह हैं, जो साइकिल पर लोगों के बीच जाएंगे। एनआईटी जोन के ताऊ एएसआइई हरिकिशन होंगे और एएसआई शमशेर सिंह सेंट्रल जोन में ताऊगीरी करेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed