{"_id":"5b2bd1b44f1c1b6d4d8b7cac","slug":"tata-power-launches-power-meter-readings-what-sapp-service-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब WhatsApp से इस नंबर पर भेजिए बिजली मीटर की रीडिंग, दिल्ली में टाटा पावर ने शुरू की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब WhatsApp से इस नंबर पर भेजिए बिजली मीटर की रीडिंग, दिल्ली में टाटा पावर ने शुरू की सुविधा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 22 Jun 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
whatsapp
दिल्ली में अब आप बिजली मीटर की रीडिंग व्हाट्सऐप के माध्यम से भी बिजली कंपनी को भेज सकते हैं। टाटा पावर कंपनी ने उपभोक्ताओं को 9667558009 नंबर पर मीटर की तस्वीर के साथ रीडिंग भेजने की सुविधा की शुरुआत की है। उपभोक्ता की अनुपलब्धता या परिसर लॉक होने के दौरान साइट से रीडिंग नहीं लिए जाने पर कंपनी ने इस योजना को लॉच किया है।
विज्ञापन
टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड का मानना है कि इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। हालांकि रीडिंग अस्थायी होगी। दो बार से ज्यादा रीडिंग की फोटो स्वीकार नहीं की जाएगी। तीसरी बार कंपनी साइट पर जाकर रीडिंग नोट करेगी।
विज्ञापन
इसका फायदा यह होगा कि दो महीने तक की रीडिंग नहीं होने पर भी बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी। इस मौके पर टाटा पावर के सीईओ बांगा ने कहा कि उपभोक्ता की मांग को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है। कई बार परिसर लॉक होने या उपभोक्ता के बाहर होने पर रीडिंग नहीं मिलने से परेशानी होती थी। नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए काफी बेहतर साबित होगी।
विज्ञापन