फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Taste the street food of 26 states in Delhi

दिल्लीः 26 राज्यों के स्ट्रीट फूड का स्वाद लें राजधानी में 

Fri, 27 Dec 2019 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा शुभम बंसल, नई दिल्ली
शुभम बंसल, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Dec 2019 06:38 AM IST
विज्ञापन
Taste the street food of 26 states in Delhi
street food festival - फोटो : अमर उजाला

कड़कड़ाती ठंड में अगर आप देशभर के गर्मागर्म व्यंजनों का आनंद लेना चाहते हैं तो यह आपके लिये जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे स्ट्रीट फूड मेले में तैयार है। मेले में 26 राज्यों से आये 500 विक्रेता सैकड़ों तरह के पारंपरिक व्यंजन परोस रहे हैं। 

विज्ञापन


ईट राइट इंडिया कैंपेन के तहत लगे इस फूड फेस्टिवल में जहां बिहार से आया लहसुनिया चिकन है तो दूसरी ओर राजस्थान की तंदूरी स्पेशल चाय भी गर्माहट देने के लिए मौजूद है। 
विज्ञापन


तेलंगाना का रागी इडली व सांभर है तो बंगलूरू का मैसूर वडा भज्जी, 65 मसालों से बना चिकन 65 है तो चिकन कबाब भी अपनी खुशबू बिखेर रहा है। इंदौर की साबूदाना खिचड़ी और पोहा हो या वडा, लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की ठंड में दूध व क्रीम से बनी दौलत की चाट स्टॉल पर भी लोगों की खूब भीड़ है। बात खाने की हो और लखनऊ की बिरयानी और गलावटी कबाब न हों तो स्ट्रीट फूड फेस्टिवल अधूरा ही है। इसलिए लखनऊ के खाने की ये खास वैरायटी भी यहां उपलब्ध हैं। 


बृहस्पतिवार को इस कार्यक्रम में पहुंचे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने लोगों से कहा कि अच्छी सेहत के लिए खाना भी अच्छा होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जुंबा डांस का भी आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed