फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tantric woman was abducted to Aligarh.

महिला का अपहरण कर अलीगढ़ ले गया तांत्रिक

Tue, 03 Mar 2015 01:49 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 03 Mar 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Tantric woman was abducted to Aligarh.

महेंद्रा एंक्लेव में रहने वाली एक महिला को उसकी पड़ोसन का तांत्रिक भाई अगवा कर अलीगढ़ ले गया और रिश्तेदार के घर बंधक बनाकर महिला पर तंत्र विद्या करने की कोशिश की।

विज्ञापन


महिला को एक माह बाद अलीगढ़ से स्थानीय पुलिस की मदद से उसके पति ने बंधन मुक्त कराया। मामले की शिकायत करने पर कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

कोर्ट के आदेश पर कविनगर थाने में चार माह बाद सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसमें चार लोगों को नामजद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर 2014 को महेंद्रा एंक्लेव निवासी मनीष शर्मा की पत्नी रिचा संदिग्ध हालात में लापता हो गई।

मनीष का कहना है कि उसकी पत्नी घरेलू समस्याओं से परेशान थी, समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पड़ोस में रहने वाली महिला रीना से संपर्क किया।

रीना का भाई तंत्र विद्या करता है। रीना तंत्र विद्या करने के उद्देश्य से उसकी पत्नी को भाई सुधीर उर्फ तांत्रिक के पास अलीगढ़ ले गई।

सुधीर ने एक दूधिया के घर उसकी पत्नी को बंधक बना कर रखा। इधर पत्नी के गायब होने पर उसने पड़ोसन रीना से पूछताछ की तो उसने जानकारी होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


करीब 1 माह बाद सूचना मिलने पर उसने अलीगढ़ जाकर स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर पत्नी को बंधन मुक्त कराया। पत्नी बदहवास हालत में मिली, उसके शरीर में फ्रैक्चर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा रिपोर्ट न दर्ज किए जाने पर कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

एसएचओ अवनीश गौतम के मुताबिक सुधीर उर्फ तांत्रिक, अंकुर, सुरेंद्र और रिंकू के  अलावा पड़ोसन रीना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed