फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tantric through hypnosis trying to make pysical relation

तांत्रिक सम्मोहन के जरिए युवती से संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था

Mon, 09 Nov 2015 05:32 AM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 05:32 AM IST
विज्ञापन
Tantric through hypnosis trying to make pysical relation

कनाडा से पिता की वापसी कराने का दावा कर महिला से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने वाले तांत्रिक को लड़की की शिकायत पर दरियागंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त परमादित्य ने बताया कि 2 नवंबर को अखबार में इश्तहार देख, कई दिनों से कनाडा में रह रहे पिता को वापस बुलाने की आस से युवती ने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर फोन किया। और 3 नवंबर को हकीम वाली गली स्थित तांत्रिक के कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन


इसके बाद तांत्रिक ने अपनी बातों में उलझा कर रात में तंत्र विद्या करने के बहाने 7100 रुपये ठग लिए। अगले दिन बुलाकर 3 बकरों की बलि देने के लिए 21 हजार रुपये और ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तांत्रिक ने उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा

Tantric through hypnosis trying to make pysical relation

इसके बाद तांत्रिक ने उसकी सोने की चेन और दो अंगूठी भी लेली। और 6 नवंबर को फिर से आने को कहा। 6 नवंबर को युवती के पहुंचने पर तांत्रिक ने उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा।


जिससे युवती ने इंकार कर दिया और वापस घर आ गई। घर आकर युवती ने सारा मामला अपनी मां को बताया, जिसके बाद मां युवती को लेकर दरियागंज थाने पहुंची और छेड़छाड़, ठगी, और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करा दी।

जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी तांत्रिक जुल्फिकार को गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूछताछ में अपराध कुबूल कर लिया कि उसने युवती को सम्मोहित उससे नकदी और जेवरात की ठगी करने के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है और पुलिस की हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed