फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   talwars refusing to take the money which they earned in the jail

आरुषि हत्याकांड: तलवार दंपति ने जेल में कमाए 49,500 रुपये, पर अब पैसे लेने से कर रहे मना

Tue, 17 Oct 2017 06:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 17 Oct 2017 06:06 AM IST
विज्ञापन
talwars refusing to take the money which they earned in the jail
file photo - फोटो : अमर उजाला

आरुषि-हेमराज हत्याकांड में साल 2013 से सजा काट रहे तलवार दंपति ने डासना जेल में दंत चिकित्सा से हुई कमाई लेने से इनकार कर दिया है। जेल अधिकारियों ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीते 12 अक्तूबर को दंत चिकित्सक दंपति राजेश और नूपुर तलवार को अपनी बेटी आरुषि एवं घरेलू सहायक हेमराज की हत्या के आरोपों से बरी कर दिया था।

विज्ञापन


जेल अधिकारियों ने बताया कि तलवार दंपति से अपना उपचार कराने को लेकर जेल के मरीजों में होड़ है। ऐसा उनकी रिहाई की खबर के बाद हुआ है। जेल अधीक्षक दधिराम मौर्य ने बताया कि जेल में रहने के दौरान तलवार दंपति ने करीब 49,500 रुपये कमाए हैं। वे नवंबर 2013 से जेल में मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन


जेल के चिकित्सक सुनील त्यागी ने बताया कि तलवार दंपति ने अधिकारियों को आश्वस्त किया है कि वे कैदियों के उपचार के लिए हर 15 दिन पर जेल आते रहेंगे। बता दें कि तलवार के नोएडा स्थित आवास पर 16 मई 2008 को उनकी बेटी आरुषि मृत मिली थी। नौकर हेमराज का शव भी अगले दिन छत पर बरामद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed