फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Talking to girlfriend without wearing a mask case in delhi

दिल्लीः बिना मास्क पहने प्रेमिका से कर रहा था बात, हो गया केस

Sat, 18 Apr 2020 07:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Apr 2020 07:02 AM IST
विज्ञापन
Talking to girlfriend without wearing a mask case in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गीता कॉलोनी इलाके में बिना मास्क पहने कार के अंदर प्रेमिका से बातचीत कर रहे युवक के खिलाफ पुलिस ने सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान जीटीबी एंक्लेव निवासी नसीम के रूप में हुई। बुधवार रात करीब 11 बजे गीता कॉलोनी थाना पुलिस गुरुद्वारा के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान कार में बिना मास्क पहने युवक को एक युवती से बातचीत करते हुए देखा।

विज्ञापन


राहगीरों ने पुलिस को बताया कि युवक अक्सर रात को यहां आता है और कार में अपनी प्रेमिका के साथ बैठकर बात करता है। पुलिस ने आरोपी से कार लेकर गीता कॉलोनी आने और मास्क नहीं पहनने के बारे में पूछताछ की, जिसका वह कोई जवाब नहीं दे पाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


लॉकडाउन : भोजन वितरण के समय रख रहे सामाजिक दूरी का ख्याल 
इस्कॉन की तरफ से पूरी दिल्ली में रोजाना करीब पौने दो सौ जगहों पर खाना खिलाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए भोजन वितरण के दौरान सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। द्वारका के मटियाला के पास ई-रिक्शा के पहुंचते ही लोग लाइन में खड़े हो जाते हैं। खाने में चावल, दाल और पूड़ी बांटी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह की परेशानी न हो ऐसे में एमसीडी और सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर मौजूद रहती हैं। इस्कॉन की ओर से तैयार खाने में चावल, दाल, रोटी, सब्जी, कढ़ी रोजाना दो बार वितरित की जा रही है। एक पदाधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार के नोडल ऑफिसर की देखरेख में खाने का वितरण किया जा रहा है। खाने की गुणवत्ता के साथ बांटने वाले स्थान तय होने के बाद उन जगहों तक ई-रिक्शा, वैन के जरिये खाना पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed