{"_id":"6a01e136d9b9ab40c90d9a9c","slug":"taking-advantage-of-the-owners-forgetfulness-the-servant-withdrew-rs-257-lakh-from-the-account-and-was-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-135875-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मालिक के भूलने का फायदा उठाकर नौकर ने खाते से निकाले 2.57 लाख, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मालिक के भूलने का फायदा उठाकर नौकर ने खाते से निकाले 2.57 लाख, गिरफ्तार
विज्ञापन
-मध्य दिल्ली की साइबर थाना पुलिस ने 15 साल पुराने कार चालक को दबोचा
-आरोपी को पता था कि मालिक अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित उनको भूलने की बीमारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली में 15 साल पुराने एक नौकर ने अपने मालिक के भूलने की बीमारी बीमारी का फायदा उठाकर खाते से ढाई लाख रुपये से अधिक अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित को इसकी जानकारी भी नहीं हुई। बुजुर्ग के बेटे ने जब पिता के बैंक खाते ही जांच की तो साइबर ठगी का पता चला। बेटे ने मामले की शिकायत मध्य जिला के साइबर थाना पुलिस से की। पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला आरोपी कोई और नहीं पीड़ित का 15 साल पुराना कार चालक है। बाद में आरोपी देविंदर (39) को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात में अपना हाथ होने की बात स्वीकार की। आरोपी कार चालक के अलावा घर का काम भी करता था।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों साइबर थाने में नितिन गोयल नामक एक युवक ने पिता के खाते से 2.57 लाख रुपये ठगे जाने की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि किसी ने उनके पिता के खाते से 4 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच रकम का ऑनलाइन अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से जांच करने पर पुलिस को सुराग मिला। जिस खाते में रकम ट्रांसफर हुई थी, उस खाते ही पड़ताल करते हुए टीम आरोपी देविंदर के पास पहुंची। आरोपी ने ठगी में अपना हाथ होने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उसे पता कि उसके मालिक अल्जाइमर (भूलने की बीमारी) से पीड़ित हैं।
वह ज्यादातर समय मालिक के साथ ही रहता था। इस दौरान उसने मालिक के मोबाइल से ऑन लाइन अपने बैंक खाते में 2.57 लाख रुपये ठग लिए। बाद में पुलिस के डर से उसने 5 मई को नौकरी छोड़ दी और फरार हो गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में इसके अलावा और कौन-कौन शामिल हैं।