फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tahir Hussain has moved anticipatory bail in a Delhi court

दिल्ली हिंसा: अग्रिम जमानत के लिए ताहिर हुसैन ने दाखिल की याचिका, आज आ सकता है फैसला!

Thu, 05 Mar 2020 12:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Mar 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Tahir Hussain has moved anticipatory bail in a Delhi court
ताहिर हुसैन - फोटो : एएनआई

आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या और दंगे के मामले में फरार आप निगम पार्षद ताहिर हुसैन ने दिल्ली की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है। इस याचिका पर कल अदालत में सुनवाई हुई जिसके बाद इसे गुरुवार (5 मार्च) तक के लिए टाल दिया गया। अब ताहिर हुसैन को अग्रिम जमानत मिलती है या नहीं इसका फैसला आज आ सकता है।  

विज्ञापन


इस बीच पता चला है कि ताहिर हुसैन 24 व 25 फरवरी की रात अपने घर में सुरक्षित था। कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि उपद्रवियों ने ताहिर हुसैन को घेर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो ताहिर हुसैन अपने घर में ठीक था। 
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने उस समय ताहिर हुसैन के घर के भीतर और छत पर जाकर नहीं देखा कि वहां उसने मौत के सामान का जखीरा जमा कर रखा था। 25 फरवरी को ताहिर हुसैन फरार हो गया। दिल्ली पुलिस की कई यूनिटें उसे तलाश कर रही है, लेकिन अब तक वह हाथ नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताहिर हुसैन का 8 दिन बाद भी कुछ पता नहीं लगा है। दिल्ली पुलिस की एसआईटी, स्पेशल सेल की कई टीमें दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और यूपी में ताहिर हुसैन की तलाश कर रही हैं।


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त का दावा, ताहिर को बचाया था 

आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या और दंगे के आरोपी फरार निगम पार्षद ताहिर हुसैन के मामले में नया खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अतिरिक्त आयुक्त अजीत कुमार सिंगला ने दावा किया है कि ताहिर हुसैन को बिल्डिंग से दिल्ली पुलिस ने निकाला था। उसने पुलिस को कॉल कर मदद मांगी थी। निकाले जाने के बाद ताहिर हुसैन फरार हो गया।

अजीत कुमार सिंगला ने कहा कि ताहिर हुसैन ने 25 फरवरी की रात दिल्ली पुलिस को फोन किया था कि उपद्रवी उसकी बिल्डिंग में घुस आए हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस उसके घर के पास गई। दिल्ली पुलिस के बुलाने पर ताहिर हुसैन नीचे आ गया था। इसके बाद वह गायब हो गया। उस समय दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन के घर के भीतर और छत पर जाकर नहीं देखा कि उसने वहां मौत के सामान का जखीरा बना रखा था। 

इधर, फरार ताहिर हुसैन का पता लगाने में पुलिस 8 दिन बाद भी नाकाम रही है। दिल्ली पुलिस की एसआईटी समेत स्पेशल सेल की कई टीमें उसकी तलाश में दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और यूपी की खाक छान रही हैं।


बता दें कि आम आदमी पार्टी के निष्कासित पार्षद ताहिर हुसैन का नाम दिल्ली हिंसा में दो अन्य एफआईआर में भी आया है, एक मामला दयालपुर पुलिस स्टेशन, दूसरा खजूरी खास पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed