{"_id":"5eb2d4a9d05a8477246ca68f","slug":"tablighi-members-needed-for-investigation-in-markaz-incident-to-be-sent-to-delhi-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन पूरा करने वाले तबलीगी जाएंगे घर, नियम तोड़ने वालों को किया जाएगा दिल्ली पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन पूरा करने वाले तबलीगी जाएंगे घर, नियम तोड़ने वालों को किया जाएगा दिल्ली पुलिस के हवाले
Wed, 06 May 2020 08:45 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 06 May 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
तबलीगी जमात
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वारंटीन की अवधि पूरी करने के बाद निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज के निकले लोगों का घर जाने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, अस्पतालों में पूरी तरह ठीक हो चुके तब्लीगी भी घर जाएंगे। हालांकि, नियम तोड़ने के एवज में जिन लोगों पर मामले दर्ज हैं उन्हें दिल्ली पुलिस अपने साथ ले जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि दिल्ली के स्वास्थ्य और गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। दिल्ली के पहले बड़े हॉटस्पॉट निजामुद्दीन मरकज के करीब 4000 लोगों की जांच कराई गई थी।
विज्ञापन
इनमें से करीब एक हजार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि बाकी को नरेला के क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया है। इनमें करीब 900 लोग दिल्ली के हैं और बाकी अन्य राज्यों के हैं। दिल्ली सरकार दूसरे राज्यों से बात कर ठीक हुए लोगों को उनके घर भेजने की बात कर रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, क्वारंटीन अवधि में कुछ तब्लीगियों ने नियमों को तोड़कर अव्यवस्था फैलाई थी। पुलिस ने इन पर मामला दर्ज किया था। ऐसे लोगों को घर न भेजकर सरकार दिल्ली पुलिस के हवाले कर देगी। पुलिस इस बारे में आगे की कार्रवाई करेगी।