फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   t Stephen's case: the accused Professor Resigns Bursar post

सेंट स्टीफंस मामला: आरोपी प्रोफेसर का इस्तीफा

Thu, 25 Jun 2015 02:27 PM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 02:27 PM IST
विज्ञापन
t Stephen's case: the accused Professor Resigns Bursar post

सेंट स्टीफंस कॉलेज के प्रोफेसर सतीश कुमार ने कॉलेज के बर्सर पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रोफेसर कुमार अपने अधीन पीएचडी कर रही छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन


उनके इस्तीफे के बाद कॉलेज के खजांची सुधीर जोसेफ को नया बर्सर नियुक्त किया गया है। मालूम हो कि दिल्ली की निचली अदालत ने बीते मंगलवार को प्रो. कुमार को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


रसायन विभाग के डॉ सतीश कुमार ने एक एसएमएस के जरिये बर्सर की जिम्मेदारी निभाने में असमर्थता जताई थी। जिसके बाद कॉलेज के प्रबंध निकाय ने बुधवार को उन्हें इस पद के कर्तव्यों व दायित्वों से मुक्त करने का फैसला लिया। वहीं वह प्रोफेसर के तौर पर अपना काम करते रहेंगे। मालूम हो कि सतीश कुमार को बचाने की कोशिश का आरोप कॉलेज प्रिंसिपल डॉ थंपू पर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक प्रोफेसर के रुप में जारी रखेंगे काम

t Stephen's case: the accused Professor Resigns Bursar post

यह पूरा मामला तब सुर्खियों में आया जब पीड़िता (पीएचडी छात्रा) ने पुलिस के पास जाकर सतीश कुमार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पीड़िता ने  अपने आरोप में कहा है कि प्रोफेसर ने 15 अक्टूबर 2013 को उसके साथ छेड़छाड़ की। उन्होंने कुमार पर पीछा करने, आपत्तिजनक टिप्पणी करने और महीनों तक अनुचित शारीरिक संपर्क करने का आरोप लगाया है।


पीड़िता का आरोप है कि यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रिंसिपल थंपू ने उन्हें हतोत्साहित किया। उनके पास दो विकल्प छोड़े गए कि या तो वह इस मामले को डीयू शिकायत निपटान सेल के पास लेकर जाए या फिर इस मामले को एक अकादमिक समस्या बताए।

कॉलेज ने इस मामले को कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति के पास भेजा था। ऐसी भी बात सामने आ रही है कि प्रिंसिपल डॉ थंपू ने छात्रा को प्रस्ताव दिया था कि यदि वह डॉ कुमार के अधीन पीएचडी करने में मुश्किल का सामना कर रही है तो उसका गाइड बदल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed