{"_id":"6123a8a08ebc3e48384cdc19","slug":"t-series-released-third-album-of-singer-nishi-singh-named-dard-kitna-hai","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशि का गाया 'दर्द कितना है' हो रहा हिट, कई और गाने कतार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशि का गाया 'दर्द कितना है' हो रहा हिट, कई और गाने कतार में
Mon, 23 Aug 2021 07:24 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 23 Aug 2021 07:24 PM IST
सार
इस एल्बम रिलीज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज तिवारी ने कहा कि निशि सिंह ने पंजाबी और हिंदी गायन मे समान रूप से लोकप्रियता हासिल की है। अपनी लगन और मेहनत से संगीत की दुनिया मे मुकम्मल पहचान बनायी है...
विज्ञापन
गायिका निशि सिंह
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गायिका निशि सिंह का नया एल्बम 'दर्द कितना है' का विमोचन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में किया गया। टी सीरीज ने गायिका निशि सिंह का यह तीसरा एल्बम निकाला है। अभी तक तीन लाख से अधिक लोगो ने इस गाने को सुना है। निशि ने बताया जल्द ही उनके कुछ और गाने रिलीज होंगे।
विज्ञापन
इस एल्बम रिलीज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज तिवारी ने कहा कि निशि सिंह ने पंजाबी और हिंदी गायन मे समान रूप से लोकप्रियता हासिल की है। अपनी लगन और मेहनत से संगीत की दुनिया मे मुकम्मल पहचान बनायी है। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे ने कहा की निशि सिंह की संगीत की यात्रा प्रेरक है। इस दौरान मौजूद प्रसिद्ध पंजाबी गायक जसवीर जस्सी ने कहा की निशि सिंह के गायन मे विविधता है। अपनी आवाज से इन्होने अपना मुकाम बनाया है।
विज्ञापन
बंगाली फिल्मों के हीरो और विधायक हिरेन चक्रबर्ती ने कहा कि फिल्मों की लोकप्रियता मे संगीत की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने दर्शकों से निशी सिंह के गानों को सुनने की अपील की। विमोचन के इस मौके पर गायिका निशि सिंह ने कहा कि संगीत लगन की चीज है। मेरे लिए संगीत पूजा है। आराधना है। इस अवसर पर उभरते हुए रैप सिंगर अमृतांशु के रैप सॉन्ग की लोगों ने काफी सराहना की।
विज्ञापन
'दर्द कितना है' के विमोचन कार्यक्रम मे संगीत की दुनिया के मशहूर सितारों के साथ-साथ दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, सांसद निशिकांत दुबे, समाजसेवी संजय राय भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे बंगाली सुपरस्टार और अब विधायक हिरेन चक्रबर्ती, पंजाबी गायक जसबीर जस्सी, शंकर साहनी, फ़िल्म निर्माता अरुण पांडेय, भोजपुरी सम्मेलन के अध्यक्ष अजीत दुबे और दिल्ली पुलिस के जॉइंट कमिश्नर (अपराध) आलोक कुमार ने शिरकत की।