{"_id":"6afc50421ceea2e3530e7426","slug":"swiss-airlines-will-operate-two-daily-flights-between-delhi-and-zurich-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163611-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली-ज्यूरिख के बीच रोजाना दो उड़ानें संचालित करेगी स्विस एयरलाइंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली-ज्यूरिख के बीच रोजाना दो उड़ानें संचालित करेगी स्विस एयरलाइंस
विज्ञापन
- दूसरी दैनिक उड़ान 3 दिसंबर से होगी शुरू, यात्रियों को मिलेगा अधिक विकल्प, बढ़ेगी सीटों की उपलब्धता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली से स्विट्जरलैंड जाने वाले यात्रियों के लिए हवाई सफर के विकल्प बढ़ने जा रहे हैं। स्विस इंटरनेशनल एयर लाइंस ने दिल्ली और ज्यूरिख के बीच अपनी उड़ानों की संख्या बढ़ाकर रोजाना दो कर दी है। दूसरी दैनिक उड़ान 3 दिसंबर से शुरू होगी। इससे दोनों शहरों के बीच हवाई संपर्क मजबूत होने के साथ यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में अधिक सुविधा मिलेगी।
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के अनुसार, स्विस एयरलाइंस अब दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ज्यूरिख के बीच प्रतिदिन दो उड़ानों का संचालन करेगी। इससे पहले इस मार्ग पर एयरलाइंस की एक दैनिक उड़ान उपलब्ध थी।
दूसरी उड़ान शुरू होने से यात्रियों को यात्रा के समय के चयन में आसानी होगी। साथ ही दोनों शहरों के बीच सीटों की उपलब्धता बढ़ने की भी उम्मीद है। इसका लाभ पर्यटन, कारोबार और अन्य कार्यों से स्विट्जरलैंड जाने वाले यात्रियों को मिल सकेगा। इससे भारत और स्विट्जरलैंड के बीच व्यापारिक, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती मिलेगी। ज्यूरिख स्विट्जरलैंड का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय विमानन केंद्र है। यहां से यात्रियों को यूरोप के अन्य शहरों के लिए भी आगे की उड़ानों के विकल्प मिलते हैं।