{"_id":"5a95325a4f1c1bbb218b54e8","slug":"swine-flu-in-delhi-so-far-22-cases-have-been-reported-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में स्वाइन फ्लू हो रहा हावी, अब तक 22 मामले सामने आए ,एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में स्वाइन फ्लू हो रहा हावी, अब तक 22 मामले सामने आए ,एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Feb 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
h1n1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में मौसम के बदलाव के साथ स्वाइन फ्लू भी हावी हो चला है। यही वजह है कि हर सप्ताह इस वायरस की चपेट में आकर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 18 फरवरी तक स्वाइन फ्लू के 22 मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि इनमें से एक की मौत भी हुई।
विज्ञापन
केंद्र के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने इस मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि 13 जनवरी को शालीमार बाग निवासी 52 वर्षीय शशि जैन को भर्ती कराया था। लेकिन दाखिल होने के चंद घंटों में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल की मानें तो इस वर्ष अभी तक उनके पास स्वाइन फ्लू के 32 संदिग्ध आ चुके हैं। लेकिन इनमें से केवल शशि की रिपोर्ट ही पॉजीटिव आई है। वहीं सफदरजंग और एम्स में अभी तक इसका एक भी मरीज सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार देश भर में अब तक स्वाइन फ्लू के 1154 मामले सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा हालत राजस्थान की खराब है। यहां अब तक कुल 969 मरीजों कील पहचान की जा चुकी है, जिसमें से 86 की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद जम्मू कश्मीर और पंजाब में नौ, मध्य प्रदेश में तीन, हरियाण में दो और उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, तामिनाडू व दिल्ली में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है।