{"_id":"db999cd12b93078ed2107cc061513cea","slug":"swine-flu-death-of-a-child-the-death-toll-has-10-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से बच्ची की मौत,मरने वालों की संख्या हुई 10","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से बच्ची की मौत,मरने वालों की संख्या हुई 10
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Feb 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में स्वाइन फ्लू से एक पांच वर्ष की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। बच्ची की मौत 13 फरवरी को दिल्ली नगर निगम के हिंदू राव अस्पताल में हुई थी जिसे बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार ने रिकार्ड में शामिल किया है। इस वर्ष अब तक दिल्ली में स्वाइन फ्लू से 10 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशालय डॉ. आर.एन.दास ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से सरकार की ओर से अधिकृत लैब में 665 मरीज संभावित मरीज अपने नमूनों की जांच कराने पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नमूनों की जांच के बाद 137 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस वर्ष अब तक दिल्ली में स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या 2708 तक पहुंच चुकी है जबकि पिछले वर्ष महज 39 मरीज ही सामने आए थे।
विज्ञापन
नोवा स्पेशयलिटी अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक नवनीत कौर का कहना है कि जब अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तब स्वाइन फ्लू का वायरस खत्म हो जाएगा।
संभवाना है कि मार्च के पहले सप्ताह के बाद स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या कम होनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस बीमारी से घबराने की जरुरत नहीं है यह दूसरे एन्फ्लूएंजा वायरल की तरह ही है।