फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sweeper of the car collision drunken Risjade

नशे में धुत रईसजादे ने कार से स्वीपर को रौंदा

Sat, 24 Jan 2015 08:13 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 24 Jan 2015 08:13 AM IST
विज्ञापन
Sweeper of the car collision drunken Risjade

नशे में धुत एक रईसजादे ने शुक्रवार रात सर्वोदय अस्पताल के सामने कूडे़दान में कूड़ा डाल रहे अस्पताल के स्वीपर को कार से टक्कर मार दी। इसके बाद उसकी कार एक अन्य कार से टकरा गई। टक्कर लगने से स्वीपर के दोनों पैरों में फैक्चर हो गया है।

विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से नाराज अस्पताल के कर्मचारियों ने हंगामा कर कार चला रहे बीटेक स्टूडेंट को पकड़कर धुन दिया। बाद में उसे कविनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


पकड़े गए रईसजादे ने पुलिस वालों को भी हड़काया। कभी कहा कि उसके पिता एडीएम हैं, फिर इंजीनियर बताया और बाद में डिप्टी एसपी। कहा कि पिता उसे थाने से ही छुड़ा लेंगे। हालांकि देर रात तक वह नहीं छूट सका था। उसके खिलाफ कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ कविनगर अवनीश गौतम ने बताया कि सर्वोदय अस्पताल में प्रमोद स्वीपर है। वह पत्नी मीनाक्षी और तीन बच्चों राधिका, वंशिका और निशांत के साथ महेंद्रा एंक्लेव में किराए पर रहता है। शुक्रवार रात करीब साढे़ सात बजे प्रमोद एएलटी रोड किनारे रखे कूडे़दान में कूड़ा डालने गया था।

इस बीच कविनगर थाने की ओर से आ रही एक कार ने कूडे़दान में टक्क र मारी। इसके बाद अनियंत्रित कार ने प्रमोद को अपनी चपेट में ले लिया और वहां खड़ी एक अन्य कार में जा घुसी। दोनों कार के बीच में प्रमोद फंस गया। उसे गंभीर चोटें आईं। शोर मचा तो अस्पताल के अन्य कर्मचारी पहुंचे।

प्रमोद को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी को दबोच लिया गया और उसकी जमकर धुनाई की गई। आरोपी शराब के नशे में धुत था। वह बोला ‘मेरे पापा अधिकारी हैं। वे मुझे थाने से छुड़ा लेंगे’।


मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी शास्त्री नगर का रहने वाला है और बीटेक स्टूडेंट है। उसके पिता सहारनपुर में सरकारी विभाग में अधिकारी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed