{"_id":"587faa794f1c1b2231efebf3","slug":"swati-maliwal-summoned-in-fake-appointment-issue-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार मामले में स्वाति मालीवाल को समन, आयोग में नौकरियों में धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार मामले में स्वाति मालीवाल को समन, आयोग में नौकरियों में धांधली का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
स्वाति मालिवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को भ्रष्टाचार के मामले में बतौर आरोपी समन जारी किया गया है। अदालत ने मालीवाल को समन जारी कर छह फरवरी को पेश होने का निर्देश दिया है। इन पर आयोग में कई पदों पर नियुक्तियों में अनियमितता का आरोप है।
विज्ञापन
तीस हजारी स्थित विशेष न्यायाधीश हिमानी मल्होत्रा ने भ्रष्टाचार रोकथाम ब्यूरो (एसीबी) की चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद मालीवाल को बतौर आरोपी समन जारी किया है। अदालत ने कहा कि जांच अधिकारी ने मालीवाल के सहयोगियों के बारे में कोई छानबीन नहीं की है।
विज्ञापन
अदालत ने अन्य आरोपियों की भूमिका तय करने के लिए आगे जांच करने का निर्देश अधिकारी को दिया है। एसीबी ने 21 दिसंबर को मालीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में चार्जशीट दाखिल की थी। एजेंसी ने आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह की शिकायत पर मामले की जांच शुुरू की थी।
विज्ञापन
पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि आप के समर्थकों को आयोग में कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया। बरखा सिंह ने कहा कि 85 लोगों को बिना योग्यता नौकरियां दी गईं। इस मामले में एसीबी ने 20 सितंबर को मालीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एसीबी तब से इस मामले की जांच कर रही थी।