{"_id":"657f066a0bf565f176090a77","slug":"swati-maliwal-sent-notice-to-delhi-government-after-finding-darkness-on-the-roads-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली की सड़कों पर स्वाति मालीवाल को मिला अंधेरा, DCW अध्यक्ष ने 'आप' सरकार को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली की सड़कों पर स्वाति मालीवाल को मिला अंधेरा, DCW अध्यक्ष ने 'आप' सरकार को भेजा नोटिस
Sun, 17 Dec 2023 08:02 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 17 Dec 2023 08:02 PM IST
सार
स्वाति मालीवाल ने शनिवार को देर शाम बसों में सफर करने व घर पहुंचने के दौरान होने वाली दिक्कत का पता करने के लिए महिलाओं से बात की। इस दौरान उन्होंने बस में सफर करके महिलाओं को होने वाली दिक्कत का जायजा लिया।
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल, डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने लगातार दूसरे दिन देर शाम को महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में सड़कों पर स्ट्रीट लाइट, बस स्टापों पर रोशनी और बसों में सफर की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अपनी सहयोगी वंदना सिंह के साथ बाहरी दिल्ली के नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर दस्तक दी। इस दौरान उनको पूरा रोड व बस स्टाप अंधेरे में डूबे मिले। इस मामले में उन्होंने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी के स्ट्रीट लाइट सही करने के आदेश जारी किया।
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल ने शनिवार को देर शाम बसों में सफर करने व घर पहुंचने के दौरान होने वाली दिक्कत का पता करने के लिए महिलाओं से बात की। इस दौरान उन्होंने बस में सफर करके महिलाओं को होने वाली दिक्कत का जायजा लिया। इसके अलावा महिलाओं से पूछा कि वह बस सफर करने के दौरान स्वयं को सुरक्षित समझती है? इसी तरह उन्होंने बस स्टाप पर बस का इंतजार कर रही महिलाओं से घर जाने के दौरान होने वाली दिक्कत के बारे में मालूम किया।
विज्ञापन
बस में युवतियों ने उनको बताया कि देर शाम उन्हें डर लगता है, क्योंकि उनकी सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। इसके अलावा सड़कों पर भी अंधेरा रहता है। इसी तरह बस स्टाप पर खड़ी महिलाओं ने बताया कि उन्होंने करीब एक साल से रोड की स्ट्रीट लाइट जलती हुई नहीं देखी है। इसी तरह बस स्टाप पर रोशनी की व्यवस्था नहीं है। इस कारण उन्हें अपने साथ अपराधिक घटना हो जाने का डर सताता रहता है। कई बस वाले स्टाप पर बस भी नहीं रोकते है और इस वाक्या से स्वाति मालीवाल भी बापरौला स्कूल के स्टाप पर महिलाओं से बात करने के दौरान रूबरू हुई। इस दौरान एक बस आई, लेकिन स्टाप पर नहीं रूकी।
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल ने इस रोड पर जायजा लेने के बाद कहा कि वह दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर रही है। वह दिल्ली सरकार से मांग करेंगी कि इस रोड पर लगी सभी स्ट्रीट लाइट जलाने की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा बस स्टापों पर भी रोशनी होनी चाहिए। उन्होंने शुक्रवार को देर शाम पूर्वी दिल्ली के इलाकों में स्ट्रीट लाइट व बसों में महिलाओं के सफर करने की स्थिति का जायजा लिया था। यहां पर स्ट्रीट लाइट खराब मिलने पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी को नोटिस जारी किया था।