फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swati Maliwal says I kept screaming Kejriwala was in other room and he did not come out

स्वाति मालीवाल बोलीं: 'मुझे पैर पकड़कर घसीटा... मेरी पिटाई हुई, मैं चीखती रही, सीएम दूसरे कमरे से बाहर न आए'

Fri, 24 May 2024 09:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 24 May 2024 09:04 AM IST
सार

स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी पिटाई हुई मैं चीखती रही, केजरीवला दूसरे कमरे में थे लेकिन वो बाहर नहीं आए। अरविंद अपने सबसे करीबी विभव को बचा रहे हैं। आज तक मेरे पास एक फोन नहीं आया।

विज्ञापन
Swati Maliwal says I kept screaming Kejriwala was in other room and he did not come out
Swati Maliwal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि घटना के दिन अरविंद केजरीवाल दूसरे कमरे में थे। मेरी पिटाई हुई मैं चीखती रही लेकिन वह बाहर नहीं आए। यही नहीं आज तक अरविंद केजरीवाल ने मुझे एक फोन भी नहीं किया।
विज्ञापन


स्वाति ने एक साक्षात्कार में कहा, 13 मई को सुबह करीब 9 बजे मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई। स्टाफ ने मुझे ड्राइंग रूम में बैठने के लिए कहा और बताया कि अरविंद घर पर हैं और वह मुझसे मिलने आ रहे हैं। इसके बाद अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार आक्रामक स्थिति में आए। 
विज्ञापन


मैंने पूछा कि क्या हुआ केजरीवाल जी आ रहे हैं, क्या हो गया?। मेरा इतना कहना था जिसके बाद उन्होंने (बिभव कुमार) मुझे थप्पड़ मार दिया। मुझे सात से आठ थप्पड़ मारे। जब मैंने उसे धक्का देने की कोशिश की तो उसने मेरे पैर पकड़ लिए और मुझे घसीट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुनिश्चित करते हुए कि मेरा सिर सेंटर टेबल से टकराया। मैं फर्श पर गिर गई और उसने (बिभव) मुझे पैरों से मारना शुरू कर दिया। मैं चिल्ला रही थी और मदद की गुहार लगा रही थी लेकिन कोई वहां नहीं आया।
 

मालीवाल ने कहा, यह जांच का विषय है कि मुझे क्यों पीटा गया। अरविंद केजरीवाल अपने सबसे करीबी बिभव कुमार को बचा रहे हैं। मैं इस मामले की जांच में दिल्ली पुलिस का पूरा सहयोग कर रही हूं। पार्टी में हर व्यक्ति को मेरा चरित्र हनन करने का निर्देश दिया गया है। मैं उचित जांच चाहती हूं। दिल्ली पुलिस को अपनी जांच स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से करनी चाहिए।
 

अहंकार जब सिर पर चढ़ता है...सच झूठ सही गलत दिखना बंद हो जाता है
स्वाति से जब पूछा गया कि उन्हें पहले कभी क्यों नहीं लगा कि पार्टी में कुछ लोग ताकतवर हो गए हैं, तो उन्होंने कहा, सबका इगो बहुत बड़ा हो गया है। 2006 में जब से मैं काम कर रही हूं, तब बिल्कल अलग माहौल था। तब सब में जोश था। मैं सात साल तक झुग्गियों में रही और वहां काम करती रही। लेकिन जैसे ही सत्ता आई बहुत सारी चीजें बदल गईं। 

 

धीरे-धीरे जब अहंकार सिर पर हावी होता है, तो यह नहीं दिखता कि सच क्या है और झूठ क्या। सही और गलत भी नहीं दिखता। मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक लड़की को पहले पीटा जाएगा और फिर उसका चरित्र हनन कर उसे पूरी तरह अलग कर दिया जाएगा।

 

बिभव साधारण पीए नहीं, अरविंद के सबसे बड़े राजदार
स्वाति मालीवाल ने कहा, बिभव कुमार कोई साधारण पीए नहीं हैं बल्कि वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सबसे बड़ा राजदार हैं। बिभव कुमार पूरी पार्टी में सबसे प्रभावशाली और शक्तिशाली व्यक्ति हैं। उनसे सभी डरते हैं। 

 

पार्टी में कहा जाता है, अगर बिभव नाराज हो गया आपसे तो फिर आप पार्टी में खत्म हो। मालीवाल ने कहा, मैं उन्हें 2006 से जानती हूं। सीएम ने उन्हें सबसे आलीशान घर दिया है। ऐसे घर दिल्ली के मंत्री को भी नहीं मिले हैं। पहले भी उन पर उत्पीड़न का एक मामला दर्ज हुआ था।

 

सीएम की चुप्पी बयां कर रही महिला सुरक्षा को लेकर उनका रुख: एलजी
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल की चुप्पी महिला सुरक्षा को लेकर उनके रुख को बयां कर रही है। यह दिखाती है कि वह महिलाओं की सुरक्षा के लिए कितने गंभीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed