फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swati Maliwal said that Twitter has become a medium to sell porn videos

स्वाति मालीवाल का ट्विटर पर हमला: कहा- यह अश्लीलता का अड्डा, खुलेआम बेच रहे बच्चियों के वीडियो; बताई कीमत

Tue, 20 Sep 2022 01:33 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 20 Sep 2022 01:33 PM IST
सार

स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्विटर बच्चों की अश्लील वीडियो बेचने का माध्यम बन गया है। छोटी बच्चियों के दुष्कर्म की वीडियो की ट्विटर पर भरमार है।

विज्ञापन
Swati Maliwal said that Twitter has become a medium to sell porn videos
swati maliwal - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली महिला आयोग ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं महिलाओं और बच्चों से संबंधित दुष्कर्म के वीडियोज को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपलोड करने के मामले में सख्त रूख अख्तियार किया है। आयोग ने भारत में ट्विटर पॉलिसी हेड व दिल्ली पुलिस को समन जारी किया। आयोग ने ऐसे ट्वीट्स की लिस्ट दिल्ली पुलिस व ट्विटर के साथ साझा की है।

विज्ञापन


आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को अपने कार्यालय में मीडिया को बताया कि ट्विटर के संबंधित धिकारी को समन जारी कर तलब किया है। उनकी मंशा है कि इस तरह की गैरकानूनी एवं कुकृत्य सामग्री को ट्विटर के माध्यम से प्रसारित होने से रोकने के लिए उनकी पॉलिसी का पता लगाई जा सके और कानूनी एजेंसियों को तत्काल इस तरह के मामलों को रिपोर्ट करने के सिस्टम भी समझ में आए। विशेष रुप से ट्विटर इंडिया को इस बारे में जवाब प्रेषित करने का कहा गया है कि ऐसी सामग्री को न तो ट्विटर ने रिपोर्ट किया है न ही प्लेटफॉर्म से हटाया गया है।
विज्ञापन


स्वाति मालीवाल ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिल्ली पुलिस को समन भी जारी किया है। आयोग की सिफारिश है कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी और बलात्कार सम्बन्धित वीडियोज में दिखाई देने वाले बच्चों और महिलाओं की पहचान की जाए और उनकी हर सम्भव मदद की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक ट्विटर बच्चों की अश्लील वीडियो बेचने का माध्यम बन गया है। छोटी बच्चियों के दुष्कर्म की वीडियो की ट्विटर पर भरमार है। 20 से 30 रुपए में बच्चियों की अश्लील वीडियो बेची जा रही हैं। सोती हुई बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वीडियो और फोटो भी ट्विटर पर शेयर की जा रही है। 




उन्होंने कहा कि छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वीडियो हजारों लोग शेयर कर रहे हैं। खुफिया कैमरे से महिलाओं की नहाते हुए वीडियो डाली जा रही है। ये कंपनी विदेश में कानूनों का पालन करते हैं हिंदुस्तान में महिलाओं के साथ अश्लीलता और दुष्कर्म पर आंखें मूंद लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed