फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swati Maliwal said Slapped me 7-8 and I am ready for polygraph test with ANI Interview

'मुझे 7-8 थप्पड़ मारे': स्वाति मालीवाल बोलीं- मैं पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए तैयार, बिभव ने किसके इशारे पर पीटा

Thu, 23 May 2024 04:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 23 May 2024 04:55 PM IST
सार

आप सांसद स्वाति मालीवाल ने 13 मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर हुई मारपीट की घटना पर बात की। स्वाति ने कहा कि घटना के दिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दूसरे कमरे में थे। मेरी पिटाई हुई। मैं चीखती रही। लेकिन वह बाहर नहीं आए। यही नहीं आज तक अरविंद केजरीवाल ने मुझे एक फोन भी नहीं किया।

विज्ञापन
Swati Maliwal said Slapped me 7-8 and I am ready for polygraph test with ANI Interview
आप सांसद स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आज समाचार एजेंसी एएनआई के साथ 13 मई को अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने किसी को क्लीन चिट नहीं दी है। घटना के दिन अरविंद केजरीवाल घर पर मौजूद थे। साथ ही उन्होंने राज्ससभा सीट छोड़ने पर भी दो टूक जवाब दिया।

विज्ञापन

मेरी मदद के लिए कोई नहीं आया: स्वाति मालीवाल
स्वाति मालीवाल ने कहा कि जब केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने उन पर हमला किया तो उस वक्त मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घर में मौजूद थे। इससे पहले केजरीवाल ने कहा था कि घटना वाले दिन वह घर पर नहीं थे। मुझे बताया गया था कि सीएम केजरीवाल घर पर हैं। वह मुझसे मिलने आ रहे हैं। मैं मदद के लिए चिल्ला रही थी। लेकिन कोई मेरी मदद के लिए नहीं आया था। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशी के सवाल पर स्वाति का जवाब
साक्षात्कार के दौरान स्वाति मालीवाल ने कहा कि निर्भया से पूछा गया था कि उसने ऑटो से यात्रा क्यों नहीं की, वह रात में बाहर क्यों गई और दिन में क्यों नहीं? विक्टिम शेमिंग हर महिला के साथ होती है। लेकिन दुखद की बात यह है कि दिल्ली की महिला मंत्री ने कहा कि उनके कपड़े नहीं फटे हैं। आगे कहा कि मैं चाहती हूं कि पुलिस मेरा पॉलीग्राफ टेस्ट कराए ताकि सब कुछ साफ हो जाए। 

बातचीत के दौरान आप सांसद ने कहा कि अगर मेरी राज्यसभा की सीट उन्हें चाहिए थी, वो प्यार से मांगते तो मैं जान दे देती। लेकिन सांसद तो बहुत छोटी बात है। अब चाहे दुनिया की कोई भी शक्ति लग जाए मैं इस्तीफा नहीं दूंगी।

विज्ञापन

सीएम मुझसे मिलने आ रहे थे: स्वाति मालीवाल
13 मई को अपने साथ हुई घटना पर स्वाति मालीवाल ने बताया कि उस दिन मैं अरविंद केजरीवाल से मिलने मुख्यमंत्री के आवास पर गई हुई थी। स्टाफ ने मुझे ड्राइंग रूम में इंतजार करने के लिए कहा था। मुझे बताया गया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल घर पर हैं और वह आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मेरी राज्यसभा की सीट चाहिए थी। तो प्यार से मांग लेते। मैं जान दे दे ती। एमपी तो बहुत छोटी बात है। अब चाहे दुनिया की कोई भी शक्ति लग जाए। मैं इस्तीफा नहीं दूंगी।
 

मुझे 7-8 थप्पड़ मारे: स्वाति मालीवाल
आगे कहा कि इसी बीच उनके पीए बिभव कुमार वहां आए और मुझे गालियां देने लगे थे। बिभव ने कहा तेरी औकात क्या है। उन्होंने मुझे 7-8 थप्पड़ मारे थे। मैंने पुलिस को फोन किया। उन्होंने 50 सेकंड का एक छेड़छाड़ किया हुआ वीडियो वायरल कर दिया, उन्होंने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की। मुझे पता है कि उन्होंने दो वीडियो वायरल किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed