फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swati Maliwal medical report shows injury marks on her left leg and right cheek

Swati Maliwal: स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने, बाएं पैर और दाहिने गाल पर मिले चोट के निशान

Sat, 18 May 2024 03:28 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 18 May 2024 03:28 PM IST
सार

सांसद स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट में उनके बाएं पैर, दाहिने गाल पर चोट के निशान हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहयोगी बिभव कुमार ने स्वाति मालाीवाल पर कथित तौर पर हमला किया था। 

विज्ञापन
Swati Maliwal medical report shows injury marks on her left leg and right cheek
स्वाति मालीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट में उनके बाएं पैर, दाहिने गाल पर चोट के निशान हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहयोगी बिभव कुमार ने स्वाति मालीवाल पर कथित तौर पर हमला किया था। मामले को लेकर स्वाति ने बिभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी थी, जिसके बाद यह मामला सामने आया था। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार सुबह पीड़ित स्वाति मालीवाल का मेडिकल टेस्ट कराया। बताया जा रहा है की उनकी मेडिकल जांच तीन घंटे तक चली थी। मेडिकल जांच की आई रिपोर्ट में उनके चेहरे पर अंदरूनी चोट की बात सामने आई थी। उनका कंप्यूटेड टोमोग्राफी स्कैन भी कराया गया। 
विज्ञापन


स्वाति ने एफआईआर में किया पिटाई का जिक्र
स्वाति मालीवाल की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा कि बिभव कुमार ने उन्हें कई बार लात और करीब सात-आठ थप्पड़ मारे। स्वाति जब मदद के लिए चिल्लाने लगीं तब भी बिभव नहीं रुका। आरोप लगाया कि बिभव ने उनकी छाती, पेट और शरीर के निचले हिस्सों पर लात से हमला किया। स्वाति की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने बिभव कुमार को आरोपी बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'मैं मासिक धर्म से गुजर रही हूं'
स्वाति ने एफआईआर में बताया, 'मैंने उनसे बार-बार कहा कि मैं मासिक धर्म के दौर से गुजर रही हूं। कृपया मुझे जाने दें। लेकिन जाने नहीं दिया। फिर मैं वहीं बैठ गई। मैं ड्राइंग रूम के सोफे पर गई और हमले के दौरान जमीन पर गिरे अपने चश्मे को उठाया। इसके बाद 112 नंबर पर फोन किया और पुलिस को सूचना दी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed