फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   swati maliwal in amity noida

तेजी से बढ़ रहे महिलाओं के खिलाफ अपराध : स्वाति मालीवाल

Tue, 28 Feb 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 28 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
swati maliwal in amity noida
swati maliwal - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में एमिटी लॉ स्कूल नोएडा, एमिटी लॉ स्कूल सेंटर टू और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सहयोग से मंगलवार को ‘हयूमन राइट्स -समानता की ओर’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 

विज्ञापन


संगोष्ठी की शुरुआत दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल, लॉ कमीशन ऑफ  उत्तराखंड के चेयरमैन जस्टिस राजेश टंडन, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ. रणबीर सिंह, एमिटी लॉ स्कूल के कार्यकारी चेयरमैन डॉ. डीके बंदोपाध्याय आदि ने की। 
विज्ञापन


मालीवाल ने कहा कि समाज में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। महिला के खिलाफ  हो रहे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। तीन पुलिस स्टेशनों पर अनुसंधान से यह आंकडे़ सामने आए हैं कि 2012 से लेकर 2014 के बीच महिलाओं के साथ हो रहे अपराध के 31446 मामले दर्ज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से केवल 1046 केस में ही दोष सिद्ध हुआ। ऐसे में अपराधी के मन में कानून का डर नहीं रहता। उसे लगता है कि देश की कानून प्रणाली उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। यह समस्या दिल्ली की नहीं, बल्कि पूरे देश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed