'एक गुंडा पार्टी को धमका रहा है': स्वाति मालीवाल बोलीं- पहले कबूला, अब मामले पर यू-टर्न लिया
दिल्ली मंत्री आतिशी की प्रेस वार्ता का आप सांसद स्वाति मालीवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि एक गुंडा पार्टी को धमका रहा है।
विस्तार
पार्टी में कल के आए नेताओं से 20 साल पुरानी कार्यकर्ता को BJP का एजेंट बता दिया। दो दिन पहले पार्टी ने PC में सब सच क़बूल लिया था और आज U-Turn
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) May 17, 2024
ये गुंडा पार्टी को धमका रहा है, मैं अरेस्ट हुआ तो सारे राज़ खोलूँगा। इसलिए ही लखनऊ से लेकर हर जगह शरण में घूम रहा है।
आज उसके दबाव में…
उन्होंने आगे लिखा कि आज उसके दबाव में पार्टी ने हार मान ली और एक गुंडे को बचाने के लिए पूरी पार्टी से मेरे चरित्र पर सवाल उठाए गए। कोई बात नहीं, पूरे देश की महिलाओं के लिए अकेले ही लड़ती आई हूं। अपने लिए भी लड़ूंगी। जमकर कैरेक्टर असेसिनेशन करो, वक़्त आने पर सब सच सामने आएगा।
जारी हुई आधी अधूरी वीडियो
मुख्यमंत्री आवास की वीडियो जारी होने पर स्वाति ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। अपने लोगों से ट्वीट्स करवा के, आधी, बिना संदर्भ की वीडियो चला के। उन्हें लगता है ये इस अपराध को अंजाम देके खुद को बचा लेंगे। कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला। घर के अंदर की और कमरे की सीसीटीवी फुटेज की जांच होते ही सत्य सबके सामने होगा। भगवान सब देख रहा है। एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी।