{"_id":"5c14fae0bdec2253e2117f0a","slug":"swati-jai-hind-writes-a-letter-to-yogi-adityanath-after-received-harassment-complaint-from-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः गैंगरेप पीड़िता की शिकायत मिलने पर महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति ने सीएम योगी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः गैंगरेप पीड़िता की शिकायत मिलने पर महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति ने सीएम योगी को लिखा पत्र
Sat, 15 Dec 2018 06:30 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 15 Dec 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
swati maliwal
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक गैंगरेप पीड़िता से मिली शिकायत को लेकर पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने यूपी में महिलाओं के साथ हो रहे शोषण को लेकर प्रदेश की पुलिस पर कई सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
DCW Chairperson, Swati Jai Hind writes a letter to UP Chief Minister Yogi Adityanath regarding a complaint received from a victim of gang rape & sexual assault from Uttar Pradesh. pic.twitter.com/ULkhJFKW5r
— ANI (@ANI) December 15, 2018विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती जयहिंद ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में बताया है कि इस युवती को 12 वर्ष की उम्र में उसके पिता ने एक 65 वर्षीय व्यक्ति को कुल 40 हजार रुपये में बेच दिया था। बिजनौर के चांदपुर इलाके में उसे बंधक बनाकर उसके 17 वर्ष का होने तक चार लोग उसके साथ लगातार सामूहिक दुराचार करते रहे।
विज्ञापन
इसके बाद उसे बिजनौर में किसी दूसरी जगह पर रखा गया जहां से उसने भागने की कोशिश की पर पकड़ ली गई। उसकी इस कोशिश पर उसके साथ फिर क्रूरता बरतते हुए लगातार सामूहिक दुराचार किया गया। उसे भागने से रोकने के लिए उसे स्टोर रूम में बंद रखा जाता था और रात में उसे नशीला पदार्थ खिला दिया जाता था। लगातार हुए दुराचार की वजह से 17 वर्ष की आयु में उसने बालिका को जन्म दिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट तो की ही उसकी बालिका को भी सिगरेट से जलाया गया।
अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बताया कि पीड़िता ने आयोग को जानकारी दी है कि उसने चांदपुर पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत की पर पुलिस ने उसे दुत्कार दिया। उसने वहां पांच बार शिकायती पत्र दिया पर पुलिस ने एक न सुनी। बमुश्किल वह मेरठ के लिसाड़ीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करा सकी पर अभी तक पुलिस इस मामले में किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
आयोग ने कहा है कि यूपी पुलिस का यह रवैया शर्मनाक और संवेदनहीनता से भरा है। आयोग ने महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर यूपी पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुए उनसे हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। आयोग ने सीएम से आरोपियों की गिरफ्तारी कराने के साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई करने का भी आग्रह किया है।