फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   swaraj party woman worker complains against sakshi maharaj

स्वराज पार्टी की महिला सदस्य ने सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Mon, 04 Sep 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Sep 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
swaraj party woman worker complains against sakshi maharaj
साक्षी महाराज

स्वराज इंडिया की महिला सदस्य ने भाजपा के सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ महिलाओं के अपमान और धर्म के नाम पर वैमनस्य फैलाने का आरोप लगाते हुए डाबड़ी थाने में एक शिकायत दी है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। पुलिस ने जांच के बाद मामले पर कार्रवाई करने की बात कही है।

महिला सदस्य सरोज गोपाल का आरोप है कि 25 अगस्त को जब डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को पंचकुला में सीबीआई कोर्ट ने दोषी ठहराया तब राम रहीम के भक्तों और अनुयायी आगजनी कर रहे थे।

विज्ञापन

ये द‌िया था बयान

swaraj party woman worker complains against sakshi maharaj
साक्षी महाराज - फोटो : SELF

ऐसे में भाजपा सांसद सचिदानंद साक्षी महाराज रामरहीम के पक्ष में बयान दे रहे थे। उन्होंने कहा कि रामरहीम के खिलाफ सिर्फ एक महिला ने रेप का आरोप लगाया वहीं उनके साथ लाखों करोड़ों लोग खड़े हैं।

उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर कोई बड़ी घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी कोर्ट की होगी। उन्होंने जामा मस्जिद के इमाम के बारे में टिप्पणी की थी। उनका यह बयान दंगा फैलाने और भावनाओं को भड़काने वाला है। 

महिला का आरोप है कि यह बयान कोर्ट की अवमानना के साथ साथ धर्म के आधार पर लोगों के बीच नफरत फैलाने वाला है। इसलिए पुलिस को कानून के तहत साक्षी महाराज के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed